कोरोना वाली कॉलर ट्यून के लिए कितनी फीस लेते हैं अमिताभ बच्चन, खुद किया खुलासा

अमिताभ बच्चन की जिस कॉलर ट्यून को हटाने का मामला कोर्ट पहुंचा है, जानिए उसके लिए कितनी फीस लेते हैं अमिताभ...

नई दिल्ली। Amitabh Bachchan Coronavirus Caller Tune. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन गुरुवार को उस वक्त अचानक चर्चाओं में आ गए, जब दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी आवाज वाली कॉलर ट्यून को हटाने के लिए एक याचिका दाखिल की गई। दिल्ली के रहने वाले राकेश नामक सामाजिक कार्यकर्ता ने कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए कहा कि केंद्र सरकार कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए कॉलर ट्यून के बदले अमिताभ बच्चन को फीस दे रही है, जबकि वो खुद और उनका परिवार इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।

Recommended Video

    COVID-19 पर Amitabh Bachchan की आवाज वाली कॉलर ट्यून का मामला Delhi HC पहुंचा | वनइंडिया हिंदी
    कितनी फीस चार्ज करते हैं अमिताभ?

    कितनी फीस चार्ज करते हैं अमिताभ?

    याचिकाकर्ता राकेश ने दिल्ली हाईकोर्ट से मांग की, कि वो केंद्र सरकार को अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कॉलर ट्यून हटाने के लिए निर्देश जारी करें। बेहद चौंकाने वाले इस मामले की अगली सुनवाई हाईकोर्ट में 18 जनवरी को होगी। इस बीच यह सवाल लोगों के मन में उठ रहा है कि अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस वाली कॉलर ट्यून के बदले में सरकार से कितनी फीस चार्ज करते हैं। आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब।

    'वो कॉलर ट्यून मेरा फैसला नहीं है'

    'वो कॉलर ट्यून मेरा फैसला नहीं है'

    आपको जानकर हैरानी होगी कि कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरुक करने वाली कॉलर ट्यून के बदले में अमिताभ बच्चन कोई फीस नहीं लेते हैं। इस बात का खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने ही हाल में किया था। दरअसल कुछ दिन पहले क्षमा त्रिपाठी नामक अमिताभ बच्चन की एक फैन ने सोशल मीडिया पर उनसे निवेदन करते हुए कहा कि प्लीज अब वो कोरोना वायरस वाली कॉलर ट्यून बंद करा दीजिए, जिसके जवाब में अमिताभ बच्चन ने कहा कि वो कॉलर ट्यून उनका फैसला नहीं है।

    ये है पूरा मामला

    ये है पूरा मामला

    ये पूरा मामला कुछ इस तरह है कि अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर बिना क्रेडिट दिए एक कविता शेयर की थी। इसके बाद जब कविता की रचियता महिला ने आपत्ति उठाई तो अमिताभ ने अपनी फेसबुक पोस्ट में माफी मांगते हुए भूल सुधार किया। भूल सुधार की इसी पोस्ट पर क्षमा त्रिपाठी नामक उनकी फैन ने लिखा, 'हम आपकी ईमानदारी और गलती मानने की बात का सम्मान करते हैं और यही वजह है कि हम आपको बिग बी बुलाते हैं सर...बस अब वो कोरोना कॉलर ट्यून और बंद करवा दीजिए।'

    'उन्होंने कॉलर ट्यून बना दिया, मैं क्या कर सकता हूं'

    'उन्होंने कॉलर ट्यून बना दिया, मैं क्या कर सकता हूं'

    क्षमा त्रिपाठी के इस कमेंट पर अमिताभ बच्चन ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'क्षमा त्रिपाठी जी, आभार आपका, लेकिन वो कॉलर ट्यून मेरा निर्णय नहीं है। मुझसे सरकार ने कहा, कोरोना काल के चलते हम चाहते हैं कि कुछ डब्ल्यूएचओ की तरफ से एक कैंपेन के लिए ये शब्द बोल दीजिए। इसे हम एक वीडियो के रूप में देशभर में चलाएंगे। सो मैंने कर दिया। अब उन्होंने इसे कॉलर ट्यून बना दिया है, अब मैं क्या कर सकता हूं?'

    'देश व समाज के लिए जो करता हूं, निशुल्क करता हूं'

    'देश व समाज के लिए जो करता हूं, निशुल्क करता हूं'

    कमेंट पर जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, 'मैं देश, प्रांत व समाज के लिए जो भी करता हूं, वो निशुल्क करता हूं। कोई लिखित पढ़त नहीं होती, बस कर देता हूं। यदि आपको कष्ट हो रहा हो, तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं, लेकिन ये विषय मेरे हाथों में नहीं है।' अमिताभ बच्चन के इस जवाब को क्षमा त्रिपाठी ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर भी किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+