Swiggy को साल 2021 में बिरयानी के कितने ऑर्डर मिले? आंकड़ा जानकर चौंधिया जाएंगी आंखें

ऑनलाइन फूड डिलिवरी करने वाली कंपनी स्विगी ने इस साल बिरयानी ऑर्डर के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है, जिसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

नई दिल्ली, 22 दिसंबर। भारत में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वालों की तादाद दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और इसी के साथ बढ़ रही है ऑनलाइन फूड ऑर्डर लेने वाली कंपनियों की संख्या भी। जोमैटो, स्विगी जैसी ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियों का व्यापार भारत में खूब फल-फूल रहा है।

ऑर्डर के मामले में लगातार 5वें साल टॉप पर रही बिरयानी

ऑर्डर के मामले में लगातार 5वें साल टॉप पर रही बिरयानी

अब आपको बताते हैं एक ऐसा आंकड़ा जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी ने 2021 के अपने आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक उसने साल 2021 में सबसे ज्यादा बिरयानी डिलीवर की है। यानि स्विगी को सबसे ज्यादा ऑर्डर बिरयानी के मिले हैं। हैरानी की बात ये हैं कि स्विगी की बिरयानी ने लगातार पांचवें साल इस लिस्ट में टॉप किया है। यही नहीं इस साल तो बिरयानी ने ऑर्डर के मामले में एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है।

बिरयानी के ऑर्डर के मामले में स्विगी ने इस साल बनाया रिकॉर्ड

बिरयानी के ऑर्डर के मामले में स्विगी ने इस साल बनाया रिकॉर्ड

स्विगी के 2020 के डाटा के मुताबिक भारत के लोगों ने प्रति मिनट 90 बिरयानी का ऑर्डर दिया। जबकि इस साल इस आंकड़े में और ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है। इस साल भारत के लोगों ने प्रति मिनट 115 बिरयानी ऑर्डर कीं। अब आपको बतातें हैं वो आंकड़ा जिसका आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रति मिनट 115 बिरयानी के ऑर्डर के हिसाब से स्विगी को इस साल बिरयानी के 6,04,44,000 ऑर्डर मिले। जी हां, दोस्तों, यह आंकड़ा बिल्कुल सच है। स्विगी ने जारी किए गए आंकड़ों में इस बात की जानकारी दी है। यह रिपोर्ट स्विगी को 500 शहरों में प्राप्त हुए ऑर्डर पर आधारित है।

चिकन बिरयानी ने कहां मारी बाजी

चिकन बिरयानी ने कहां मारी बाजी

स्विगी की चिकन बिरयानी ऑर्डर करने के मामले में बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ और हैदराबाद आगे रहे। चिकन बिरयानी वेज बिरयानी से 4.3 गुना ज्यादा ऑर्डर की गई। हालांकि मुंबई में लोगों ने दाल खिचड़ी का चिकन बिरयानी से दोगुना ऑर्डर दिया। स्विगी के अनुसार चिकन बिरयानी का ऑर्डर केवल उन्हीं लोगों ने नहीं दिया जो इसका स्वाद पहले चख चुके थे, बल्कि ऑर्डर देने वालों में नए लोग भी शामिल थे। यह पहली आम डिश थी जिसे 4.25 लाख नए यूजर्स ने ऑर्डर किया।

वेज बिरयानी के कितने ऑर्डर मिले

वेज बिरयानी के कितने ऑर्डर मिले

दोस्तों ये तो रही नॉन बेज बिरयानी की बात, अब आते हैं स्विगी की वेज बिरयानी पर। जब स्विगी से पूछा गया कि उसे वेज बिरयानी के कितने ऑर्डर मिले? इस पर स्विगी ने उत्तर दिया कि उसकी सभी बिरयानी बेस्ट बिरयानी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+