IAS-IPS in India: देश में आईएएस-आईपीएस के कितने पद खाली? राज्यसभा में मंत्री के जवाब से हुआ खुलासा
How many IAS IPS in India: भारत आईएएस व आईपीएस अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर में स्वीकृत पदों की तुलना में रिक्त पद सैकड़ों में है। इसका खुलासा संसद के चालू शीतकालीन सत्र में पूछे गए एक सवाल के जवाब में हुआ है, जिसमें केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश में स्वीकृत व कार्यरत आईएएस-आईपीएस की जानकारी दी है।

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के लिखित जवाब के अनुसार देश में 1 जनवरी, 2024 तक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1,000 से ज़्यादा और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 500 से ज़्यादा पद रिक्त हैं। देश में आईएएस अधिकारियों के लिए स्वीकृत पद 6,858 हैं। वर्तमान में आईएएस अफसरों के 5,542 पद ही भरे हुए हैं। शेष खाली हैं। इसी तरह से आईपीएस में स्वीकृत पद 5,055 हैं। 4,469 आईपीएस अधिकारी ही कार्यरत हैं।
यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: IAS पूजा खेडकर ने साल 2024 में Google Search में तोड़ा रिकॉर्ड, VIP ख्वाहिशों ले बैठीं नौकरी

रिक्त पदों में आईएएस के 1,316 पद शामिल हैं, जिनमें से 794 पद सीधी भर्ती और 522 पदोन्नति से भरे जाने हैं। आईपीएस के 586 खाली पदों में से 209 सीधी भर्ती और 377 पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने हैं। आईएएस आईपीएस के अलावा आईएफएस कैडर में भी अफसरों की काफी कमी है। आईएफएस के 3,193 स्वीकृत पदों के मुकाबले 2,151 अधिकारी सेवा में हैं, जिससे 1,042 पद खाली रह गए हैं। 503 सीधी भर्ती के लिए और 539 पदोन्नति से भरे जाने हैं।

2022 में कितने आईएएस मिले?
मंत्री के जवाब के अनुसार 2022 की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के लिए, 75 सामान्य, 45 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 29 अनुसूचित जाति (SC) और 13 अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवारों को IAS में नियुक्त किया गया। IPS में, नियुक्तियों में 83 सामान्य, 53 OBC, 31 SC और 13 ST उम्मीदवार शामिल थे, जबकि IFS में CSE 2024 के माध्यम से 43 सामान्य, 51 OBC, 22 SC और 11 ST नियुक्तियाँ हुईं।

हर साल होती है यूपीएससी परीक्षा
भारत में आईएएस-आईपीएस जैसे टॉप लेवल के अफसर देने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) हर साल सिविल सेवा परीक्षा (CSE) करवाता है। हर साल करीब एक हजार के आस-पास अभ्यर्थी यूपीएससी ही अंतिम चयन पाते हैं।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications