Year Ender 2024: IAS पूजा खेडकर ने साल 2024 में Google Search में तोड़ा रिकॉर्ड, VIP ख्वाहिशों ले बैठीं नौकरी
Puja Khedkar Most Searched IAS 2024: यूं तो भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर सालभर ट्रेंड में रहते हैं। कभी अपनी वर्किंग स्टाइल तो कभी अपने अनूठे फैसलों की वजह से, मगर साल 2024 में आईएएस पूजा खेडकर को उसकी VIP ख्वाहिशों ने चर्चा में ला दिया। ट्रांसफर से शुरू हुई पूजा की कहानी उसके आईएएस की नौकरी चले जाने तक Google Search के टॉप ट्रेंड में शामिल रही।
पूजा खेडकर साल 2024 में संभवतया भारतीय प्रशासनिक सेवा की पहली ऐसी आईएएस अधिकारी रही हैं, जिन्हें प्रशिक्षण काल में ही नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। जुलाई 2024 में अलग से कैबिन, लाल बत्ती की गाड़ी और नौकरी रखने की चाहत ने पहले पूजा खेडकर का पुणे से वाशिम ट्रांसफर करवाया। फिर पूजा के फर्जीवाड़े का पूरा काला चिटठा खुला तो केंद्र सरकार ने पूजा को सितंबर 2024 में आईएएस की नौकरी से हटा दिया।
यह भी पढ़ें- Puja Khedkar के IAS बनने की इनसाइड स्टोरी, PMO में थी तगड़ी सेटिंग या DoPT में था कोई अपना?

यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: हरियाणा में सरकार बनाने का अखाड़ा कांग्रेस ने सजाया, मेडल ले गई BJP, सारे चौटाला भी चित आए
Google Search में आईएएस लिखकर पिछले 12 महीने के दौरान आईएएस के बारे में टॉप चार सर्च पूजा खेडकर की खबरों से संबंधित हैं। इनमें pooja khedkar ias, trainee ias officer pooja khedkar, ias officer puja khedkar, pune ias officer pooja khedkar सर्च है। सारे सर्च में ब्रेकआउट का रिकॉर्ड बना हुआ है।
कौन है पूजा खेडकर?
पूजा खेडकर मूलरूप से महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के पाथर्डी तहसील की रहने वाली है। पूजा खेडकर का जन्म 16 जनवरी 1990 को पूर्व आईएएस दिलीप खेडकर व भलगांव की सरपंच मां मनोरमा के घर हुआ। वर्तमान में पूजा खेडकर प्लॉट नंबर 53, देहु आलंदी रोड पिंपरी चिंचवड़ पुणे महाराष्ट्र के पते पर रहती हैं।
पूजा खेडकर की यूपीएससी रैंक
23 मई 2023 को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएसस) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी किया था। पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर (Puja Manorama Dilip Khedkar) ने OBC और PwBD-5 कोटे से कुल 914 अंक (लिखित परीक्षा में 743 और इंटरव्यू में 171 अंक) हासिल करते हुए AIR-821 प्राप्त की थी।
पूजा खेडकर की कहानी क्या है?
- पूजा खेडकर करोड़पति होने के बावजूद यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी श्रेणी व बिना किसी शारीरिक कमी के बावजूद दिव्यांग कोटे का लाभ लिया।
यूपीएससी पास करने के बाद पूजा खेडकर ने LBSNAA में ट्रेनिंग करके होम कैडर महाराष्ट्र में बतौर आईएएस पोस्टिंग पाई। जून 2024 में पुणे जिला कलेक्टर डॉ. सुहास दिवासे के अंडर में ट्रेनी असिस्टेंट कलेक्टर लगाया गया। अंडर ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर को लाल नीली बत्ती लगी ऑडी, कैबिन और निजी स्टाफ का इस कदर शौक था कि ट्रेनिंग पूरी होने का भी इंतजार नहीं किया। - पूजा खेडकर ने पुणे में ज्वाइन करने के साथ ही वीआईपी डिमांड करनी शुरू कर दी थी। एक बार तो कलेक्टर सुहास दिवासे पुणे से बाहर थे तो पूजा ने उनके कैबिन पर ही कब्जा कर लिया। पुणे कलेक्टर की नेम प्लेट हटाकर अपनी नेम प्लेट लगवा दी।
- मामला तब और बढ़ गया जब पुणे डीएम सुहास दिवासे ने महाराष्ट्र मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत करवाया। पुणे कलेक्टर की शिकायत के पर 8 जुलाई 2024 को पूजा खेडकर का तबादला पुणे से वाशिम कर दिया गया।
- उसके बाद पूजा के नित नए खुलासे होते गए। मामला पीएमओ तक पहुंचा तो सीनियर अधिकारी की देखरेख में जांच कमेटी बैठाई गई और पूजा की ट्रेनिंग बीच में रोककर उसे 23 जुलाई तक LBSNAA में रिपोर्ट करने को कहा गया। इस बीच यूपीएससी ने पूरे मामले की जांच करवाकर पूजा के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्जी दस्तावेज बनवाने की FIR भी दर्ज करवा दी।
6 सितंबर 2024 में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की प्रोबेशनर अधिकारी पूजा खेडकर को सेवा से मुक्त कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा उनकी उम्मीदवारी रद्द किए जाने और दिल्ली पुलिस द्वारा उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किए जाने के एक महीने से अधिक समय बाद यह कदम उठाया गया है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications