कैसे किया जाता है मतदान केंद्र का चुनाव? जानें घर बैठे कैसे पता लगाएं अपना पोलिंग स्टेशन
देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। साथ ही साथ चुनाव आयोग भी आम चुनाव की तैयारियां कर रहा है।
मिल रही जानकारी के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चुनाव से जुड़ी एक विशेष जानकारी। ये केवल लोकसभा चुनाव के बारे में नहीं है। बल्कि इसका हर चुनाव से संबंध है।

आज हम आपको बताने वाले हैं चुनाव जहां होते हैं यानी चुनाव या मतदान केंद्र से जुड़ी कुछ खास और दिलचस्प बातें। सबसे पहला सवाल किसी के भी मन में आता होगा कि आखिर मतदान केंद्र क्या होता है।
मतदान केंद्र क्या है?
पोलिंग स्टेशन या मतदान केंद्र उस इमारत या प्रांगण को कहते हैं जहां मतदान करने की सुविधा उपलब्ध होती है। एक मतदान केंद्र में कई मतदान बूथ या पोलिंग बूथ हो सकते हैं। जहां मतदाता अपना वोट डालते हैं उस जगह को पोलिंग बूथ कहा जाता है।
पोलिंग बूथ एक कमरे के अंदर छोटा सा कॉर्नर होता है। इस कोने में एक टेबल पर ईवीएम मशीन या बैलेट पेपर के माध्यम से मतदाता अपना वोट डालते हैं। इसे तीन तरफ से ढक कर रखा जाता है ताकि मतदाता किसे वोट दे रहा है ये केवल उसे पता रहे।
मतदान केंद्र वोटर्स के घर से अधिकतम कितनी दूर हो सकता है?
पोलिंग स्टेशन को लेकर 1951 के जनप्रतिनिधित्व कानून में कई प्रावधान तय किए गए हैं। चुनाव आयोग भी आबादी में बदलाव होने पर समय-समय पर नए दिशा-निर्देश जारी करता है। साल 2020 में बने नियमों के अनुसार 1,500 से अधिक मतदाताओं पर एक पोलिंग स्टेशन होना चाहिए।
वहीं, एक पोलिंग बूथ पर 1,000 से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए। मतदान केंद्र बनाते समय यह ध्यान में रखा जाता है कि किसी भी चुनाव क्षेत्र में मतदाता को अपना वोट डालने के लिए अपने घर से दो किलोमीटर से अधिक दूर ना जाना पड़े।
कैसे होता है मतदान केंद्र का चुनाव?
सामान्य तौर पर ये सरकारी या अर्द्धसरकारी दफ्तरों की इमारत होती हैं। इन इमारतों का चुनाव करते वक्त सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाता है। स्कूल और कॉलेज की इमारतों में कुर्सी-टेबल की सुविधाएं पहले से मौजूद होने के कारण भी वहां पोलिंग बूथ बनाने को प्राथमिकी दी जाती है।
कई बाार ग्रामीण सामुदायिक भवन, पंचायत भवन या हॉल का इस्तेमाल भी पोलिंग स्टेशन बनाने के लिए किया जाता है। नियमों के अनुसार पुलिस स्टेशन, अस्पताल, मंदिर और अन्य धार्मिक जगहों पर पोलिंग स्टेशन बनाना मना है। इसके अलावा पोलिंग स्टेशन से 200 मीटर की दूरी तक किसी राजनीतिक दल का ऑफिस या अस्थायी कार्यालय नहीं होना चाहिए।
सरकारी इमारत के नहीं होने पर पोलिंग स्टेशन प्राइवेट बिल्डिंग या फिर अस्थायी ढंग से तैयार किए गए शेड्स में बनाए जा सकते हैं। लेकिन आमतौर पर इस व्यवस्था से बचा जाता है।
बुर्ज़ुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर बनाना होता है। मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्र में रैंप की व्यवस्था भी अनिवार्य होती है।
कौन करता है मतदान केंद्र की इमारत का फैसला?
पोलिंग स्टेशन को लेकर फैसला आम तौर पर जिला मजिस्ट्रेट या फिर जिलाधिकारी करते हैं। जिलाधिकारी ही जिला निर्वाचन अधिकारी भी होते हैं। हालांकि पोलिंग स्टेशन फाइनल करने से पहले इसके लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेना अनिवार्य होता है। ऐसा नहीं करने पर यहां हुए मतदान को मान्यता नहीं मिलती है। कई बार जंगलों और पहाड़ों पर भी पोलिंग स्टेशन बनाए जाते हैं ताकि वहां रहने वाले मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।
पोलिंग बूथ या मतदान केंद्र को कैसे ढूंढें?
कई बार मतदाता को यह नहीं पता होता है कि उसका मतदान केंद्र कहां है। मतदान केंद्र पता करने के तीन प्रमुख तरीके हैं।
- जो लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं वो प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन ऐप (Voter Helpline) डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप में Know your polling Station सेक्शन में अपना विवरण डाल कर आप अपने मतदान केंद्र का पता लगा सकते हैं।
- चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी आप अपना मतदान केंद्र खोज सकते हैं।
- अपना विवरण देकर।
- मतदाता पहचान पत्र पर दिए ईपीआईसी नंबर के जरिए।
- अपने मोबाइल नंबर के आधार पर
- मतदान केंद्र का पता लगाने का एक और जरिया है- मतदान से पहले बीएलओ की ओर से दी जाने वाली मतदाता पर्चियां। उस पर्ची पर मतदाता की जानकारी के साथ-साथ मतदान केंद्र और बूथ नंबर तक की पूरी जानकारी दी गई होती है। इस मतदाता पर्ची से भी आप अपने मतदान केंद्र का पता लगा सकते हैं।
यह भी देखें: Elections: एनआरआई कैसे डाल सकते हैं वोट? जानें कैसे होता है प्रवासी भारतीयों का मतदाता के रूप में नामांकन
पोलिंग बूथ के खुलने का समय क्या है?
चुनाव आयोग के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 10,37,848 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान केंद्र मतदाताओं के लिए सुबह सात बजे खोल दिए जाते हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होता है। मतदान का समय खत्म होते समय जितने भी वोटर वहां लाइन में लगे होते हैं, उन सबको मतदान करने का मौका दिया जाता है। इसमें जितना भी समय लगे, जब तक क़तार का अंतिम मतदाता मतदान नहीं कर लेता बूथ खुला रहता है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications