भारत की पाक को खरी-खरी, कश्‍मीर आतंरिक मामला इससे रहें दूर

नई दिल्ली। सोमवार को पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने जहां आतंकी बुरहान वानी की मौत पर दुख जाहिर किया तो पाकिस्‍तान ने कश्‍मीर के मुद्दे परभारतीय हाइ-कमिश्‍नर को भी बुला डाला। अब भारत ने पाक को इस पूरे मसले पर जवाब दिया है और कहा है कि कश्‍मीर भारत का आतंरिक मसला है। बेहतर होगा कि पाकिस्‍तान इस मसले से दूर ही रहे।

narendra-modi-nawaz-sharif-india-kashmir

आतंकवाद पाक की नीति

भारत ने इसके साथ ही कहा कि पाक के रुख के बाद आतंकवाद के साथ उसके लगातार जुड़ाव और वह आतंकवाद को एक नीति के तौर पर प्रयोग करता है। भारत के अलावा अमेरिका ने भी साफ कह दिया है कि कश्मीर भारत का एक आंतरिक मामला है और वह इसमें हस्‍तक्षेप नहीं कर सकता है।

वानी की मौत के बाद हाइकमिश्‍नर को बुलाया

पाकिस्तान ने वानी और अन्य लोगों के मारे जाने पर 'चिंता जाहिर करने के लिए' मंगलवार को पाक में भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावले को बुलाया था। इसके बाद विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि हमने भारतीय राज्य जम्मू कश्मीर में स्थिति पर पाकिस्तान की तरफ से आए बयान देखे हैं। पाकिस्तान को सलाह दी जाती है कि वह अपने पड़ोसियों के आतंरिक मामलों में दखल देने से परहेज करे।

क्‍या कहा है अमेरिका ने

अमेरिका ने कश्‍मीर के वर्तमान हालातों पर प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि अमेरिका ने कश्मीर में सिक्‍योरिटी फोर्सेज और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों की खबरें देखी हैं और अमेरिका हिंसा को लेकर चिंतित है।

सभी पक्षों को शांतिपूर्ण समाधान की अपील अमेरिका ने की है। वहीं विदेश विभाग की ओर से कहा गया है कि अमेरिका ने इस मुद्दे पर भारत से बात नहीं की है क्योंकि यह भारत का आंतरिक मामला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+