गुजरात और हिमाचल की जीत से भाजपा को होंगे ये फायदे

Recommended Video

    Gujarat Election 2017 Results: PM Modi बने Guajrat & Hiamachal में जीत की वजह । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मतगणना के रुझानों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश और गुजरात में सरकार बनाती दिख रही है। हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में थी जबकि गुजरात में भाजपा फिर से वापसी कर रही है। ये चुनाव नरेंद्र मोदी और भाजपा के लिए भविष्य में बेहद मददगार साबित हो सकता है। इस चुनाव का सीधा फायदा भाजपा को 2019 के लोकसभा और आने वाले विधानसभा चुनावों में होगा। अगले साल 8 राज्यों में चुनाव है, इसके बाद 2019 में लोकसभा चुनाव है। ऐसे में इस जीत से बीजेपी और मोदी को कई फायदे मिलते दिख रहे हैं।

    'ब्रान्ड मोदी' पर मोहर

    'ब्रान्ड मोदी' पर मोहर

    ये चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए काफी अहम रहा। गुजरात मोदी का गृह राज्य है, उन्होंने गुजरात में प्रचार की कमान भी अपने हाथ में रखी और लगातार धुआंधार प्रचार किया। उन्होंने चुनाव प्रचार को अपने से भी खूब जोड़ा। मोदी ने राज्य में कुल 36 रैलियां। कीं इस जीत के बाद भाजपा ये कह सकेगी कि मोदी पर अभी भी लोगों का विश्वास बना हुआ है। इसका भाजपा सीधा फायदा आने वाले चुनाव में लेगी।

    सरकार के फैसलों से जनता खुश!

    सरकार के फैसलों से जनता खुश!

    केंद्र के कई फैसले लगातार चर्चा में रहे हैं और उन पर सवाल उठते रहे हैं। गुजरात और हिमाचल के चुनाव के बाद नोटबंदी और जीएसटी पर जनता की रजामंदी की तरह भाजपा पेश करेगी। इस जीत से प्रस्तावित एफआरडीआई जैसे बिल को भी भाजपा आसानी से लाएगी।

    आने वाले चुनावों में फायदा

    आने वाले चुनावों में फायदा

    भाजपा को जीत से बड़ा फायदा आने वाले चुनावों में होगा। अगले साल 8 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा बढ़े हौंसले से जाएगी और 2019 में भी इसका असर दिखेगा। अगले साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों के साथ मिजोरम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में चुनाव होने हैं।

    विपक्षी खेमे की कम होगी ताकत

    विपक्षी खेमे की कम होगी ताकत

    गुजरात में बीते कुछ समय में सत्ता के खिलाफ काफी बड़े आंदोलन देखने को मिले। गुजरात की जीत से विपक्ष का मनोबल तो कम होगा ही साथ ही सत्ता के खिलाफ चल रहे आंदोलन भी कमजोर होंगे। इस जीत से भाजपा का रास्ता आसान होगा।

    टीम शाह भी होगी मजबूत

    टीम शाह भी होगी मजबूत

    भाजपा की जीत के पीछे अमित शाह की रणनीति को अहम माना जाता रहा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति पर भी इस जीत से कामयाबी की मोहर लगी है। ऐसे में आने वाले चुनावों के लिए शाह और उनकी टीम का भी हौंसला बढ़ेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+