कैसे होता है पेपर लीक? एजुकेशन सिस्टम में कहां हैं खामियां? पूरी कहानी समझने के लिए जरूर देखें ये वेब सीरीज

भारत की शिक्षा व्यवस्था को देख देश का हर नागरिक परेशान है। जिसपर तरह से पिछले कुछ दिनों में नीट-यूजी पेपर लीक से लेकर UGC-NET को रद्द करने का मामला सामने आया है, उससे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। नीट यूजी पेपर लीक को लेकर सीबीआई जांच कर रही है तो वहीं ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी, परीक्षा रद्द करवाने से लेकर पेपर लीक कैसे कराए जाते हैं, उसपर जो खुलासे कर रहे हैं, उसको जान हैरानी हो रही है। आरोपियों ने जिस तरह से कबूलनामे में बताया है कि कैसे एजुकेशन सिस्टम में घोटाला किया जा सकता है और पेपर लीक कर लाखों में बेचा जा सकता है।

Paper Leak

ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक: 'एक रात पहले मेरे पास था प्रश्न पत्र', आरोपी अनुराग यादव ने बताया कैसे उसके फूफा ने कराई सेटिंग

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब देश के एजुकेशन सिस्टम में ऐसी खामियां देखने को मिली हैं। इससे पहले भी कई बार परीक्षाओं में घोटाले के मामले सामने आए हैं। लेकिन फिर भी एक आम आदमी एजुकेशन सिस्टम के 'लूप होल' को सही तरीके से समझ नहीं पाता है।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने हैरानी जताई है कि आखिर परीक्षाओं में ये धांधली हो कैसे रही है? ऐसे में हम आपको इस लेख में साल 2021 में आई एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको देखने के बाद आप ये समझ पाएंगे कि आखिर एजुकेशन सिस्टम में कैसे घोटाले होते हैं।

ये भी पढे़ं- कौन हैं UP विधायक बेदी राम, जो पेपर लीक में मामले में फंसे, 8 मुकदमे हैं दर्ज, अकूत संपत्ति के भी हैं मालिक

क्या है 'द व्हिसल ब्लोअर' वेब सीरीज की कहानी?

'द व्हिसल ब्लोअर' वेब सीरीज मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे छात्र धोखाधड़ी, स्कैम और आपराधिक षड्यंत्र का शिकार हो जाते हैं। इस वेब सीरीज में सोनाली कुलकर्णी और अंकिता शर्मा, रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। इसे सोनी लिव पर देखा जा सकता है। सोनी लिव पर ये 'द व्हिसल ब्लोअर' 16 दिसंबर 2021 में आई थी। इस सीरीज के कुल 9 एपिसोड हैं।

The Whistleblower

मनोज पिल्लई द्वारा निर्देशित, अजय मोंगा द्वारा निर्मित ये वेब सीरीज एक ऐसे अंतिम वर्ष के मेडिकल छात्र की कहानी है जो, मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले में उलझ जाता है। इस सीरीज में मौजूदा एजुकेशन सिस्टम और शिक्षा माफिया के बारे में बहुत ही रोचक ढंग से दिखाया गया है।

The Whistleblower

मध्य प्रदेश पर आधारित इस सीरीज में काल्पनिक परीक्षा बोर्ड का नाम राष्ट्रीय परीक्षा मंडल है। 'द व्हिसल ब्लोअर' की कहानी संकेत नामक एक बिगड़ैल लेकिन प्रतिभाशाली इंटर्न डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सालों से चल रहे एक बड़े शिक्षा रैकेट का हिस्सा बन जाता है। हालांकि, स्थिति तब उलट जाती है जब संकेत अपने पिता को खो देता है, और सच्चाई का पता चलने पर उसकी मंगेतर उसे छोड़ देती है। अपने पिता के हत्यारे की पहचान करने की कोशिश में सच को बाहर लाने के लिए व्हिसल ब्लोअर बन जाता है, जिसका वह कभी हिस्सा था।

क्या था मध्य प्रदेश का व्यापम घोटाला?

व्यापम घोटाले के तहत प्रतिभाशाली लोगों ने अयोग्य उम्मीदवारों की जगह परीक्षा दीं, जिन्होंने सीटें, नौकरियां हासिल कीं और डॉक्टर बन गए। 2013 से 2015 के बीच व्यापम घोटाला सामने आया। माफिया का एक बड़ा हिस्सा गिरफ्तार किया गया। जो लोग माफिया के रास्ते में आए या घोटाले को उजागर करने वाले थे, उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत भी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+