कौन हैं UP विधायक बेदी राम, जो पेपर लीक में मामले में फंसे, 8 मुकदमे हैं दर्ज, अकूत संपत्ति के भी हैं मालिक
MLA Bedi Ram Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के विधायक बेदी राम का नाम सामने आया है। विधायक बेदी राम नीट पेपर लीक से पहले भी कई परीक्षा घोटालों में भी शामिल रहे हैं। उनके हलफनामे के मुताबिक उनके खिलाफ दर्ज नौ मामलों में से आठ पेपर लीक से संबंधित हैं।
उत्तर प्रदेश के जखनियां के विधायक बेदी राम के पेपर लीक मामले को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने के दौरान उन्होंने जो चुनावी हलफनामा दायर किया था, उसके मुताबिक, पुलिस और रेलवे में भर्ती के लिए परीक्षा के पेपर लीक करने के आरोप में बेदी राम के खिलाफ राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में 8 मुकदमे उनपर दर्ज हैं।

🔴 विधायक बेदी राम पर कब-कब दर्ज हुआ पेपर लीक से जुड़ा केस?
- 2009 में जयपुर में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने रेलवे भर्ती पेपर लीक मामले में बेदी राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। भोपाल में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग पेपर लीक मामले में उसके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं।
- 2006 में रेलवे में भर्ती के लिए प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में बेदी राम पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था। दो साल बाद गोमती नगर में एक और मामला दर्ज किया गया।
- 2010 में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के आरोप में जौनपुर के मडियाहू में बेदी राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। 2014 में एक और मामला दर्ज किया गया था।

🔴 who is MLA Bedi Ram: कौन हैं विधायक बेदी राम?
- बेदी राम वर्तमान में गाजीपुर की जखनियां सुरक्षित सीट से विधायक हैं। बेदी राम ने 2022 में हुए विधानसभा चुनाव को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की टिकट पर लड़ा था। बेदी राम की पत्नी वर्तमान में जौनपुर में जलालाबाद ब्लाक से ब्लॉक प्रमुख हैं।
- बेदी राम, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेहद करीबियों में से एक माने जाते हैं। बेदी राम सबसे पहले वाराणसी के पिंडरा विधानसभा से चुनाव लड़े थे। वह विधानसभा चुनाव 2007 में बीएसपी के सिंबल पर लड़े थे।
- बेदी राम गाजीपुर के नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। बेदी राम का पैतृक घर जौनपुर में है लेकिन वह लखनऊ में बस गए हैं।
🔴 Bedi Ram Net Worth: बेदी राम की संपत्ति
बेदी राम के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वहीं उनकी पत्नी की संपत्ति 11.91 करोड़ है।
कांग्रेस ने उठाया योगी सरकार पर सवाल!
कांग्रेस ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि बेदी राम विधायक बनने से पहले पेपर लीक मामले में जेल की सजा काट चुके हैं।
इन दिनों बेदी राम का एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में कई उम्मीदवारों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने में मदद करने का दावा करते नजर आ रहे हैं।
फुटेज में बेदी राम को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह एक उम्मीदवार को पास करवाने के बदले में पैसे लेते हैं। वह आगे कहते हैं कि अगर पेपर रद्द हो जाता है तो वह जिम्मेदार नहीं हैं। कांग्रेस ने कहा कि अगर वीडियो सच है तो पेपर लीक में भाजपा सरकार की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता क्योंकि एसबीएसपी एनडीए की सहयोगी थी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications