आपका आधार एक्टिव है या नहीं मिनटों में ऐसे करें पता

नई दिल्ली। आधार कार्ड को केंद्र सरकार ने हर जरूरी योजना से जोड़ दिया है। बैंक अकाउंट से लेकर मोबाइल फोन तक, पैन कार्ड से लेकर बोर्ड रजिस्ट्रेशन तक के लिए आधार अनिवार्य है। ऐसे में आपका ये जानना बेहद जरूरी है कि आपका आधार कार्ड एक्टिव है भी कि नहीं, वरना जरूरत पड़ने पर आपको परेशानी हो सकती है। हम आपको आज बता रहे हैं कि घर बैठे आप कैसे पता करें कि आपका आधार कार्ड एक्टिव है या नहीं। आपको मिनटों में इसका पता लगा सकते हैं। आपको आज हम ऐसे ही तरीके के बारे में बता रहे हैं।

कैसे जानें आधार एक्टिव है या नहीं
आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से पता कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड एक्टिव है या इनवैलिड हो गया है। इस ऑनलाइन तरीके में कुछ मिनटों का वक्त लगेगा और आप आसानी से ये जान सकते हैं। अगर आपका आधार नंबर इनवैलिड हुआ तो आप पास के आधार केंद्र पर जाकर इसे फिर से एक्टिवेट करवा सकते हैं।

ऑनलाइन तरीके से जानें आधार की वैलिडिटी
आपको सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट यानी www.uidai.gov.in पर जाना होगा। यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर आपको आधार सर्विसेज में जाकर वेरिफाई आधार नबंर का विकल्प चुनना होगा। इस विक्लप को चुनते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसमें आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी।

आधार वैरिफिकेशन
इस विक्लप को चुनकर आपको उसमें पूछी जा रही जानकारी यानी की आधार नबंर और सिक्योरिटी कोड भरनी होगी। जैसे ही आप वैरिफाई बटन पर क्लिक करेंगे आपके आधार की पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी। इसके बाद आप उस पेज पर देख सकते हैं कि आपके आधार की स्टेट्स क्या है। अगर वो एक्टिव है तो कोई दिक्कत नहीं लकिन अगर वो इवैलिड हो गया है तो आपको उसे आधार पंजीकरण केंद्र पर जाकर उसे एक्टिवेट करवाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications