चंद्रयान-2: पीएम मोदी के विदेशी दौरे से आधे खर्चे में भारत के वैज्ञानिक रचेंगे इतिहास
श्रीहरिकोटा। अब से थोड़ी देर में आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से इसरो का चंद्रयान2, 2:43 मिनट पर लॉन्च होगा। इस मिशन को पहले 15 जुलाई को लॉन्च होना था लेकिन तकनीकी खामी की वजह से इसे टाल दिया गया। चंद्रयान-2 इसरो का एक एतिहासिक मिशन है। सिर्फ 143 मिलियन डॉलर या 987 करोड़ रुपए की लागत वाला यह मिशन दुनिया का सबसे सस्ता मिशन है। चंद्रयान-2 की सफलता भारत और इसरो को एक नए मुकाम पर लेकर जाएगी। यह मिशन दुनिया की बाकी स्पेस एजेंसियों के लिए भी एक मिसाल होगा। आइए आपको बताते हैं कि चंद्रयान-2 की लागत कुछ सफल लोगों, प्रोजेक्ट्स और भारत के पड़ोसी देश जैसे भूटान की जीडीपी की तुलना में कितनी है।

चंद्रयान-2 मिशन की लागत
इसरो के दूसरे मून मिशन चंद्रयान-2 की कुल लागत- 9 अरब 87 करोड़ 7 लाख, 18,000 रुपए है।

चीन के पहले मून मिशन की लागत
भारत के पड़ोसी देश और पुराने प्रतिद्वंदी चीन के पहले मून मिशन छांगे-1 को साल 2007 में लॉन्च किया गया था और इसकी की लागत- 12 अरब 42 करोड़, 66 लाख 60 हजार थी।

बांद्रा वर्ली सी लिंक की लागत
मुंबई का मशहूर बांद्रा-वर्ली सी लिंक जो साल 2009 में लॉन्च हुआ था उसका कुल बजट की लागत-23 अरब 46 करोड़ 92 लाख 65,000 है।

अंबानी परिवार के बंगले की कीमत
देश की मशहूर बिजनेस फैमिली और एशिया के अमीरों में शुमार अंबानी परिवार के बंगले एंटीलिया की कुल कीमत- 7,000 करोड़ रुपए के आसपास है।

भारत के मंगल मिशन का बजट
साल 2013 में भारत ने पहले मार्स मिशन पर काम करना शुरू किया था। इसकी मार्स मिशन का कुल बजट- 5 अरब 10 करोड़ 80 लाख 16 हजार 500 था। चंद्रयान-2 की ही तरह यह भी दुनिया का सबसे सस्ता मार्स मिशन है।

पीएम मोदी के विदेशी दौरों से भी सस्ता
लोकसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2014 से 2018 तक पीएम मोदी के विदेशी दौरों पर आया खर्च- 20 अरब 36 करोड़ 19 लाख 32 हजार 500 और यह भी चंद्रयान-2 के बजट से कहीं ज्यादा है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी सस्ता
गुजरात में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जिसे दुनिया की कुछ ऊंची मूर्तियों में जगह मिली है उसके निर्माण में कुल 29 अरब 68 करोड़ 1 लाख रुपए खर्च हुए थ।

भूटान की जीडीपी से कम
भारत के पड़ोसी देश भूटान की साल 2018 जीडीपी 17 अरब 46 करोड़ 2 लाख 95 हजार रही थी यानी चंद्रयान-2 की कीमत से आठ अरब ज्यादा।

अमेजॉन के मालिक की संपत्ति
दुनिया के नंबर वन अमीर शख्स जेफ बिजोज जो ऑन लाइन शॉपिंग साइट अमेजॉन के फाउंडर हैं उनकी कुल संपत्ति फोर्ब्स के मुताबिक 12 लाख करोड़ रुपए है।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार इस समय 30 लाख करोड़ रुपए है।

हॉलीवुड फिल्मों का बजट
हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म एवेंजर्स-एंड गेम का टोटल बजट- 24 अरब 55 करोड़ 98 लाख और साल 2014 में रिलीज हुए स्पेस साइंस पर बनी फिल्म इंटरस्टेलर का बजट करीब 11 अरब 38 करोड़ 27 लाख रुपए था। इंटरस्टेलर फिल्म का जिक्र पीएम मोदी ने मार्स मिशन की सफलता के समय भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications