तनाव फैलाने के लिए कनाडा, इटली, यूके में रची गई थी हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश

नई दिल्ली। भारत में हिंदू नेताओं और आरएसएस सदस्यों की हत्या के पीछे बड़ी बात निकलकर सामने आई है। हिंदू नेताओं की हत्या के पीछे इटली, कनाडा और यूके में बैठे हैंडलर्स का हाथ सामने आए हैं। पंजाब पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि हिंदू नेताओं की हत्या के के लिए आईएसआई के एजेंट बकायदा रणनीति बनाते हैं और इन हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि इन हत्याओं के पीछे बकायदा रणनीति बनाई गई है। इस मिशन के लिए विदेश से पैसा दिया गया है।

isi

पंजाब में बढ़ाना चाहते हैं सांप्रदायिकता

पुलिस के सूत्रों के अनुसार विदेश से इन हत्याओं के लिए फंडिंग की जा रही है, हम इस मामले में और लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि अभी तक हत्याओं के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकती है। पुलिस का कहना है कि आईएसआई यह चाहती है कि पंजाब में सांप्रदायिक हिंसा बढ़े। एक बार जब पंजाब में सांप्रदायिक हिंसा बढ़ गई तो खालिस्तान को फिर से सक्रिय किया जा सकता है।

तीन देशों से चल रहा था ऑपरेशन

पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि इस मिशन के पीछे तीन बड़े नाम हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हरदीप सिंह, जिमी सिंह, जगतार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ के दौरान पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि हिंदू नेताओं की हत्या का षड़यंत्र इटली, कनाडा और यूके में रची गई। यह बात भी सामने आई है कि यह पूरा ऑपरेशन पाकिस्तान से कंट्रोल किया जा रहा था, इन तीनों देशों में जो लोग सक्रिय थे वह सीधे तौर पर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे और वहीं से इस ऑपरेशन को चलाया जा रहा था।

एक बार फिर से विफल पाकिस्तान

आईएसआई लगातार पंजाब में आतंकवाद को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, इसके लिए कई बार आईएस कोशिशें कर चुका है, हालांकि उसे इन कोशिशों में सफलता नहीं मिली है। लेकिन एक बार फिर से आईएस ने पंजाब में आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिश शुरू कर दी है। खुफिया विभाग का कहना है कि एक बार फिर से आईएसआई अपने इरादों में विफल हो गया है।

इसे भी पढ़ें- चलती ट्रेन के इंजन की छत पर युवक ने मचाया उत्पात, फिर जमकर हुई पिटाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+