धनबाद में चालीस से ज्यादा मकान धंसे
झारखंड। झारखंड के कतरास इलाके में 40-42 मकान जमीन में धंस गए। कई परिवारों की जिंदगी मुश्किल में पड़ गई। यह घटना तब हुई जब लोग अपने घरों में गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक से हुई इस घटना में दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी है कि कतरास इलाके में बने मकन तीन से पांच फीट तक नीचे धंस गए हैं। यही नहीं कई घरों में गहरी दरारें पड़ गई हैं। गौरतलब है कि धनबाद का कतरास इलाके डेंजरजोन घोषित किया हुआ है।
इलाके में रहने वाले परिवारों को करीब पांच साल पहले ही नोटिस भी मिल चुका था कि यह क्षेत्र डेंजर जोन में है। यहां मकान कभी भी धंस सकते हैं।
कई जानकार बताते हैं कि इलाके में लगातार जारी खनन से क्षेत्र की भूमिक अंदर खोखरी होती जा रही है। जिसका प्रभाव आस पास रहने वाले परिवारों की जान पर आ गया है।
बताया जा रहा है कि जमीन के नीचे कोयला खदान में लगी आग से यह जोरदार धमाका हुआ था। जिसके कारण इलाके के मकान जमीन में कई फीट तक धंस गए।












Click it and Unblock the Notifications