' House of Creativity' : जानिए सोनाक्षी-लव-कुश की क्यों हो रही है तारीफ?

मुंबई, 28 जुलाई। बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं, वजह है उनका और उनके भाईयों लव-कुश की ओर से किया गया एक अनोखा प्रयास, जिसकी तारीफ केवल आम लोग ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों जैसे अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, विद्या बालन भी कर रहे हैं। दरअसल यहां बात हो रही है 'हाउस ऑफ क्रिएटिविटी (HOC)' मंच की। मालू्म हो कि सोनाक्षी सिन्हा और उनके दोनों भाइयों लव-कुश सिन्हा ने नए और उभरते कलाकारों के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म "हाउस ऑफ क्रिएटिविटी" लॉन्च किया है, जिसके जरिए देश-विदेश के नए कलाकारों को अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने लाने का मौका मिलेगा।

 जानिए सोनाक्षी-लव-कुश की क्यों हो रही है तारीफ?

इस बारे में बात करते हुए लव सिन्हा ने कहा कि ये एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो हमारी व्यक्तिगत शैलियों और हमारे रचनात्मक कार्यों को एक स्थान मुहैया कराएगा। ये लोगों की क्रिएटिविटी को निखारने और उभारने में मदद करेगा। यह हमारे लिए दुनिया के सामने अपनी खुद की कलाकृति दिखाने और अवसर देने का एक मंच है । मालूम हो कि सोनाक्षी सिन्हा खुद एक बहुत अच्छी पेंटर हैं तो वहीं लव-कुश भी फोटोग्राफी का शौक रखते हैं।

भंसाली की फिल्म 'हीरा मंडी'

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐसी खबरें हैं कि सोनाक्षी मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरा मंडी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी नजर आएंगी। खबर है कि सोनाक्षी का रोल फिल्म में एक सेक्स वर्कर का है। ये सोनाक्षी की ओर से निभाया गया अब तक का सबसे बोल्ड किरदार होगा। वैसे इन दिनों सोनाक्षी फिल्म 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' को लेकर भी चर्चा में है। 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' 13 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। मालूम हो कि सोनाक्षी 'लुटेरा', 'दबंग', 'अकीरा' जैसी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में एक अनोखी जगह बना चुकी हैंं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+