'कमाल का घर', दो राज्यों में बंटा ये अनोखा मकान, 4 कमरे तेलंगाना में और 4 कमरे महाराष्ट्र में
महाराष्ट्र और तेलंगाना की सीमा के चंद्रपुर जिले के पास महाराजगुड़ा गांव में एक घर है। जो महाराष्ट्र और तेलंगाना दोनों राज्यों में बंटा हुआ है।

One House In Two States: दो राज्यों के अंदर एक घर। जानकर थोड़ा आपको हैरानी होगी, लेकिन यह हकीकत है। एक घर जिसके 8 कमरे हैं, वो दो राज्यों के अंदर आता है। 4 कमरे महाराष्ट्र में आते हैं, जबकि बाकी के 4 कमरे तेलंगाना में आते हैं। दो राज्यों में बंटा हुआ है घर इलाके का सबसे चर्चित मकान हैं। ऐसे में महाराष्ट्र और तेलंगाना के इस अनूठे घर के बारे में जानिए रोचक बातें...

दो राज्यों की सीमा में बंटा हुआ घर
देश के कई राज्यों में सीमा विवाद का मुद्दा आए दिन उठता है। चाहे तो महाराष्ट्र-कर्नाटक का हो या फिर असम, मणिपुर और मेघायल हो। कई बार आपस में राज्यों के बीच तल्खी देखी जाती है। लेकिन इन सब के बीच एक ऐसा घर भी है, जो दो राज्यों की सीमा में बंटा हुआ है और इससे मकान मालिक को किसी तरह की कोई समस्या का भी सामना नहीं करना पड़ रहा।

4 कमरे तेलंगाना में हैं और मेरे चार कमरे महाराष्ट्र में
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह घर महाराष्ट्र और तेलंगाना की सीमा के चंद्रपुर जिले के पास महाराजगुड़ा गांव में है। यह गांव महाराष्ट्र और तेलंगाना दोनों राज्यों का हिस्सा है। ऐसे में इस गांव में अंदर एक ऐसा भी घर है, जो इन राज्यों की सीमाओं के अंदर आता है। घर के मालिका उत्तम पवार ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि हमारे परिवार के 12-13 लोग यहां रहते हैं। मेरे भाई के 4 कमरे तेलंगाना में हैं और मेरे चार कमरे महाराष्ट्र राज्य का हिस्सा हैं।

तेलंगाना सरकार की योजनाओं का उठा रहे फायदा
मालिक उत्तम पवार कहते हैं कि मेरे भाई के तेलंगाना में 4 कमरे और महाराष्ट्र में मेरे 4 कमरे हैं। तेलंगाना में मेरी रसोई है। घर के मुखिया के मुताबिक 1969 में जब सीमा का सर्वेक्षण किया गया, तो हमें बताया गया कि हमारा आधा घर महाराष्ट्र में और आधा तेलंगाना में है। हमें कोई परेशानी नहीं हुई है। हम दोनों राज्यों की ग्राम पंचायतों के लिए करों का भुगतान कर रहे हैं और तेलंगाना सरकार की योजनाओं के तहत अधिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications