इस OTT प्लेटफॉर्म पर लाइव होंगे एशिया कप 2022 के सभी मैच, सिर्फ 99 रुपए का है सब्सक्रिप्शन
नई दिल्ली, अगस्त 27। एशिया कप 2022 का आगाज आज से हो रहा है। पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच है। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। एशिया कप के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डिज्नी हॉटस्टार पर टेलिकास्ट होंगे। ऐसे में हॉटस्टार ने खास एशिया कप को ध्यान में रखते हुए 99 रुपए का एक प्लान अपने कस्टमर के लिए लॉन्च किया है। इस प्लान के जरिए कस्टमर सिर्फ एक मोबाइल फोन पर ही हॉटस्टार के कंटेंट को स्ट्रीम कर पाएंगे।

हॉटस्टार के अभी यह हैं वर्तमान प्लान
आपको बता दें कि वर्तमान में हॉटस्टार के प्लान 149, 499 और 1499 रुपए के हैं। एशिया कप को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने भारी डिस्काउंट के साथ अपना यह प्लान लॉन्च किया है। सिर्फ 99 रुपए के इस प्लान को लेकर आप सिंगल डिवाइस पर हॉटस्टार स्ट्रीम कर सकते हैं। कस्टमर को यह प्लान 33 प्रतिशत की भारी छूट के साथ मिल रहा है।

50 रुपए का कंपनी ने दिया डिस्काउंट
आपको बता दें कि हॉटस्टार के 149 रुपए के प्लान में कस्टमर को सिंगल स्क्रीन ही मिलती है। इसमें खेल, हॉटस्टार स्पेशल, डिज़नी टाइटल्स , अमेरिकी टीवी शो और फिल्मों की लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिलती है। स्ट्रीमिंग सेवा वर्तमान में 50 रुपये की छूट प्रदान कर रही है, जिसकी लागत प्रभावी रूप से 99 रुपये है।

एशिया कप में कल है भारत-पाकिस्तान का मैच
आपको बता दें कि एशिया कप 2022 के 15वें एडिशन का आज से आगाज हो रहा है, लेकिन इस टूर्नामेंट का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला कल होगा। जी हां, कल भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग है।












Click it and Unblock the Notifications