सारा अली खान पर भी चढ़ा बनारसी खुमार, जमकर खेली होली, Video वायरल

वाराणसी। बॉलीवुड की मोहक अदाकारा सारा अली खान इन दिनों धार्मिक नगरी काशी में है, वहां वो अपनी आने वाली फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग में व्यस्त हैं, हालांकि शूटिंग से फुरसत पाकर वो काशी की घाटों की सैर भी करती नजर आईं तो वहीं उन्होंने होली का भी आनंद लिया है, सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहने वाली सारा ने होली के मौके पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी दोस्त संग गुलाब के फूलों से होली खेलती दिख रही हैं।

सारा अली खान ने खेली फूलों की होली

सारा अली खान ने खेली फूलों की होली

एक्ट्रेस का वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया है, उनके चाहने वाले इस वीडियो पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं, इससे पहले भी सारा ने अपनी गंगा आरती की फोटो को भी शेयर किया था, उस पर भी काफी प्रतिक्रियाएं आई थीं।

बनारस में हैं सारा अली खान

बनारस में हैं सारा अली खान

सारा ने अपने ऑफ़िशियल सोशल मीडिया अकाउंट से यह बनारस की फोटोज शेयर की थीं, जिसमें एक फोटो में सारा अली खान गंगा नदी में नाव पर बैठी दिखाई दे रही थीं तो दूसरी फोटो में वह गांगा आरती में हाथ जोड़े बैठी हुई नजर आ रही थी।

फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग बनारस और चंदौली में हो रही है

फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग बनारस और चंदौली में हो रही है

मालूम हो कि फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग बनारस और चंदौली जिले में हो रही है, चर्चा यह भी है कि मल्‍टी स्टारर इस फिल्म में सारा का डबल रोल भी है। गौरतलब है कि सारा अली खान ने 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

बहुत वयस्त हैं सारा अली खान

इसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन शेयर किया था। इसके बाद वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में नजर आईं। इसमें उन्होंने रणवीर सिंह के साथ काम किया। इसके बाद वह कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म् 'लव आज कल' में रोमांस करती दिखीं। अपनी अपकमिंग फिल्म 'कुली नंबर वन' में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+