बारात में अजीबोगरीब डांस कर रहा था शख्स, घोड़े ने मारी ऐसी लात कि औंधे मुंह गिरा, देखें Video
नई दिल्ली, 25 जुलाई: कभी-कभी ज्यादा मस्ती भारी पड़ जाती है, जिसका ताजा नमूना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो है। मौज-मस्ती में डूबकर एक युवक का डांस करना घोड़े को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा, जिसके बाद जानवर ने उस शख्स को ऐसा ना भूलने वाला हादसा दिया, जो काफी दर्दभरा था। लड़के साथ हुए हादसे को देखने के बाद जहां आप एक तरफ अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे तो दूसरी तरफ यह एक सबक भी है।

बारात में युवक का अजीबोगरीब डांस
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होती रहती है, लेकिन हाल ही जिस वीडियो को जमकर देखा जा रहा है, उसके देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाएगा। हो सकता है आपका हंस-हंसकर बुरा हाल भी हो जाए। शादी के दौरान एक शख्स को 'हवाबाजी' करते हुए अपना अतरंगी डांस काफी भारी पड़ गया, क्योंकि वहां खड़े एक घोड़े को यह बिल्कुल नागवार गुजरा। इसके बाद जो आगे हुआ वो इंटरनेट पर वायरल हो गया।

घोड़ों के बीच घुसा शख्स, फिर जो हुआ...
वायरल वीडियो बारात की है, जहां लाइन से एक साथ कई घोड़े डांस कर रहे हैं। इस बीच अचानक एक शख्स घोड़ों के बीच घुसकर अजीबोगरीब तरीके से नाचते हुए उनके पास जा पहुंचा, जिसके बाद बारात में मौजूद एक घोड़े युवक को इस तरह से सबक सिखाया कि आप भी देखकर हैरान रहे जाएंगे।

आव देखा न ताव और शख्स को पड़ी जोरदार लात
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के बीच एक युवक अपनी डांस की मस्ती में इतना खोया हुआ नजर आ रहा है कि वो कब घोड़ों के बीच चला गया उसे खुद नहीं पता। वहीं बारात में बारातियों के साथ 3 घोड़े भी डांस कर रहे हैं। इतने में जैसे ही युवक डांस करता हुआ घूमता है पीछे की तरफ घोड़ा दोनों टांग उठाकर उसे जबरदस्त लात मारती है, जिससे वो औंधे मुंह उछलकर दूर जमीन पर गिरता है।

घोड़े ने मारी ऐसी लात कि औंधे मुंह गिरा
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की हंसी बंद नहीं हो रही है। लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा है। वीडियो पर अब तक 8 लाख 80 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शन की बाढ़ आ रही है। आप भी देखिए घोड़े की लात खाते हुए युवक की वीडियो (खबर के अंत में )












Click it and Unblock the Notifications