VIDEO: तापसी पन्नू की 'Kanchana 3' का जादू, 48 घंटों में ही नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही फिल्म

हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'कंचना-3' इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए अभी ज्यादा वक्त भी नही हुआ है कि ये पहले ही हिट घोषित हो चुकी है।

Taapsee Pannu

नई दिल्ली। हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'कंचना-3' इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए अभी ज्यादा वक्त भी नही हुआ है कि ये पहले ही हिट घोषित हो चुकी है। फिल्म का क्रेज लोगों पर ऐसा सवार है कि दो दिनों में ही यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है, वहीं इसे लाखों लोग देख चुके हैं। 'कंचना' फिल्म की इससे पहले रिलीज दोनों पार्ट्स भी यू्ट्यूब पर सुपरहिट रहे थे।

48 घंटे में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही फिल्म

48 घंटे में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही फिल्म

'कंचना-3' फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य किरदार में हैं। फिल्म को हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है और 48 घंटे में ही ये ट्रेंड में नंबर एक पर पहुंच गई। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं तापसी पन्नू भूत के रोल में हैं। फिल्म एक एनआरआई किरदार की कहानी है जो अपना घर बेचना चाहता है। इस घर में भूतिया परिवार रहता था, इसलिए कोई इसे खरीदना नहीं चाहता।

एक एनआरआई की कहानी है 'कंचना-3'

एक एनआरआई की कहानी है 'कंचना-3'

इसलिए वो एनआरआई भूतिया होने की बात को झुठलाने के लिए उसने चार लोगों के साथ वहां एक रात बिताने का फैसला लिया। इस एक रात में घर में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जो उसने खुद नहीं सोची थीं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में तापसी पन्नू, श्रीनिवास रेड्डी, वेन्नेला किशोर और राजीव कानकला मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन माही वी राघव ने किया है और म्यूजिक के ने दिया है।

देखिये ये फिल्म

देखिये ये फिल्म

गोल्डमाइन्स टेलीफिल्म के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई इस फिल्म को खबर लिखे जाने तक 88 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यूट्यूब पर दर्शक तापसी की एक्टिंग और स्क्रिप्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखिये ये फिल्म-

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'हॉट ड्रेस' में प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर किया डांस, नहीं देखा होगा अब तक ये अंदाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+