VIDEO: 'हॉट ड्रेस' में प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर किया डांस, नहीं देखा होगा अब तक ये अंदाज

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में अपने बचे हुए प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं ताकी भारत आकर बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग शुरू की जा सके। हाल ही में देसी गर्ल ने अपनी तीसरी हॉलीवुड फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' की शूटिंग पूरी कल ली है।

Priyanka Chopra

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में अपने बचे हुए प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं ताकी भारत आकर बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग शुरू की जा सके। हाल ही में देसी गर्ल ने अपनी तीसरी हॉलीवुड फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' की शूटिंग पूरी कल ली है। इस फिल्म के लिए प्रियंका ने बाकी स्टारकास्ट के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर डांस भी किया, जिसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

प्रियंका ने पूरी की फिल्म की शूटिंग

प्रियंका ने पूरी की फिल्म की शूटिंग

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी तीसरी हॉलीवुड फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' की शूटिंग पूरी कर ली है। हाल ही में इस फिल्म का आखिरी दिन था, जब एक गाने की शूटिंग करनी थी। न्यूयॉर्क की सड़कों पर फिल्माए गए इस गाने में प्रियंका के अलावा फिल्म की पूरी स्टारकास्ट रेबल विल्सन, लियाम हेम्सवर्थ, एडम डेविन भी थे। इस गाने की शूटिंग के दौरान सभी ने खूब मजे किए, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

दिल खोलकर नाचे सितारे

बाकी स्टारकास्ट के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर नाचते प्रियंका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। रेबल विल्सन, लियाम हेम्सवर्थ, एडीम डेविन और प्रियंका, चारों ही जॉम्बी की तरह सड़क पर डांस कर रहे हैं। गुलाब को थामे गुलाबी रंग की ड्रेस में प्रियंका बला की खूबसूरत लग रही हैं।

जल्द दिखेंगी बॉलीवुड फिल्मों में

जल्द दिखेंगी बॉलीवुड फिल्मों में

प्रियंका की ये तीसरी हॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले उनकी 'बेवॉच' पिछले साल रिलीज हुई थी, वहीं 'अ किड लाइक जेक' अमेरिका में रिलीज हो चुकी है। वहीं तीसरी फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी। प्रियंका लंबे वक्त बाद बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगी। वो सलमान खान के साथ 'भारत' और शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी।

निर जोनस को डेट कर रही हैं प्रियंका

निर जोनस को डेट कर रही हैं प्रियंका

प्रियंका पिछले कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। प्रियंका इन दिनों अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर निक जोनस को डेट कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका उन्हें मुंबई में अपना घर दिखाने और मां से मिलवाने भी लेकर आई थीं। प्रियंका और निक के रिश्ते को लेकर तो ये भी खबरे आ रही हैं कि ये जोड़ा जुलाई अंत या अगस्त की शुरुआत में सगाई कर सकता है।

I can’t get enough of these #priyankachopra

A post shared by Priyanka Chopra Network (@priyankanetwork) on

#priyankachopra #isntitromantic

A post shared by Priyanka Chopra Network (@priyankanetwork) on

#priyankachopra #liamhemsworth #rebelwilson #adamdevine #isntitromantic

A post shared by Priyanka Chopra Daily (@priyankadaily) on

Priyanka and Rebel film a scene for #isntitromantic #priyankachopra #rebelwilson

A post shared by Priyanka Chopra Network (@priyankanetwork) on

#priyankachopra #isntitromantic

A post shared by Priyanka Chopra Network (@priyankanetwork) on

Priyanka today #isntitromantic #priyankachopra

A post shared by Priyanka Chopra Network (@priyankanetwork) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+