झारखंड:कुत्तों का आतंक, शख्स को मारकर खा गए कुत्ते, लाश देख हैरान रह गए लोग
झारखंड:कुत्तों का आतंक, शख्स को मारकर खा गए कुत्ते, लाश देख हैरान रह गए लोग
नई दिल्ली। यूं तो कुत्तों को इंसान का वफादार माना जाता है, लेकिन झारखंड के रामगढ़ में कुत्तों ने जो किया उसके जानकर आपकी रूंह कांप जाएगी। रामगढ़ के पुलिस मेस में खाना बनाने वाले रसोइए को कुत्तों के नोंच-नोंच कर मार डाला। पुलिस मेस में खाना बनाने वाले संतोष उरांव की जान कुत्तों ने ले ली। पुलिस लाइन से महज 50 मीटर दूर कुत्तों ने संतोष पर हमला कर दिया और उसे नोंच-नोंच कर मार डाला। कुत्तों ने उसकी हालत ऐसी कर दी थी कि लाश को देखकर पहचान पाना मुश्किल था।

वहीं पुलिस के एक जवान ने इस घटना के बारे में बताया कि सुबह 4 बजे के करीब पुलिस लाइन के बाहर काफी शोर हो रहा था। लोग बाते कर रहे थे किसी शख्स को कुत्तों ने मार डाला। जब वहां पहुंचा तो देखा कि वो संतोष है। कुत्तों ने उसके शरीर पर कई जगह काटे थे। संतोष साल 2012 से पुलिस मेस में खाना बनाने का काम करता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह शौच के लिए वो दामोदर नदी के किनारे जा रहा होगा। रास्ते में पड़ने वाले श्मशान के पास आवारा कुत्तों का जमावड़ा रहता है। कुत्तों ने संतोष को अकेला देख उसपर हमला कर दिया और उस अपना शिकार बना लिया। वहीं एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि संतोष अक्सर शराब के नशे में धुत रहता था। नशे की कारण ही उसे कुत्तों ने शिकार बनाया होगा। बाहर निकलने के दौरान वो गिर गया होगा, जिसके बाद कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया। कुत्तों के इस हमले से लोग डरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि इलाके में आदमखोर कुत्तों का आतंक है। इसके बारे में कई बार शिकायतें की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications