लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भयानक हादसा, ट्रक-वैन की टक्कर में 7 लोगों की जलकर मौत
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर से भीषण हादसा हुआ है। एक्सप्रेस पर उन्नाव के पास तेज रफ्तार ट्रक से वैन जा टकराई। इस हादसे में 7 लोग जिंदा जलकर मर गए। ट्रक और वैन की भिड़त इतनी तेज थी कि वैन में आग लग गई। हादसा कोतवाली बांगरमऊ के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा के सामने हुआ।

वैन में सवार 7 लोगों की जलकर मौत हो गई। आपको बता दें कि इससे पहले 10 जनवरी को कन्नौज में हुए भीषण हादसे में यात्रियों से भरी बस में आग लग गई थी। बस में लगी भीषण आद की वजह से 20 लोगों की मौत हो गई।10 जनवरी की रात 8 बजे के करीब कन्नौज के घिलोई गांव के पास बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर के बाद बस में आग लग गई।












Click it and Unblock the Notifications