हूटिंग: सोरेन का 'बदला' मोदी के मंत्रियों से लेगा JMM!
झारखंड। रांची में हेमंत सोरेन के साथ कार्यक्रम में मंच साझा कर रहे पीएम नरेंद्र मोदी को हाथ हिलाकर लोगों को शांत करना पड़ा। दरअसल बीते दिनों से जहां पीएम नरेंद्र मोदी जा रहे हैं वहीं अन्य सीएम की हूटिंग कर दी जाती है। इस पर कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने कड़ी नाराजगी जताते हुए भाजपा पर अभद्र राजनीति करने का आरोप लगाया है।

बीते दिनों हुई जनसभा में मोदी के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे। भीड़ जहां मोदी के नारे लगा रही थी, वहीं हुड्डा की हूटिंग हुई। हुड्डा ने कहा कि वह भविष्य में प्रधानमंत्री मोदी के साथ किसी कार्यक्रम में नहीं जाएंगे।
पढ़ें- तब भी हुई थी हूटिंग
इससे पहले भी सोलापुर में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के भाषण में व्यवधान डाले जाने की घटना पर प्रदेश कांग्रेस नाराजगी जताई थी।
विपक्षी पार्टी ने कहा था कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसी बात से नाराज चव्हाण के पीएम मोदी के नागपुर में होने वाले मेट्रो के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की बात भी कह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications