गौरवान्वित पल: जिस कोर्ट में पापा बेचते थे चाय वहीं बेटी बनी जज!
जालंधर। हर मां-बाप का केवल एक ही सपना होता है कि उसके बच्चे पढ़-लिखकर सफल इंसान बने इसलिए वो दिन-रात अपने बच्चे की शिक्षा के प्रयत्न करते रहते हैं। भले ही मां-बाप शिक्षित हों या ना हो लेकिन वो अपने बच्चों को शिक्षित करने का हर संभव प्रयास करते हैं और अगर उनका बच्चा उनकी मेहनत को साकार करके अपने पैर पर खड़ा हो जाता है जो सुख की अनुभूति उस वक्त मां-बाप को होती है उसका वर्णन असंभव है।
ऐसे ही सुखद अनुभव दिया है जालधंर की श्रुति (23 साल) ने अपने मां-बाप को, जो कि PCS (एससी कैटेगरी) में टॉप कर जज बन गई है। नकोदर की रहने वाली श्रुति ने पंजाब सिविल सर्विसेज में ज्यूडिशियल पोस्ट के लिए दिए एग्जाम में एससी कैटागिरी में पंजाब में टॉप किया और संभावना है कि वो पंजाब कोर्ट में ही जज बनकर आयी है।
आपको जानकर हैरत होगी कि यह वो ही कोर्ट है जहां श्रुति के पिता सुरिंदर कुमार चाय की दुकान चलाते हैं। बेटी की इस सफलता पर पिता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने इसके लिए भगवान को धन्यवाद किया।
'जिस कोर्ट में पापा बेचते थे चाय वहीं बेटी बनी जज'
श्रुति की इस सफलता से भाव-विभोर सुरिंदर ने कहा, बेटी कुछ बड़ा तो करना चाहती थी, पर जज बनेगी, ऐसा कभी सोचा न था, मैं अपनी भावना को व्यक्त ही नहीं कर सकता। उधर, श्रुति ने कहा कि उसकी कामयाबी के पीछे मां-बाप की कड़ी मेहनत का हाथ है।श्रुति ने स्टेट पब्लिक स्कूल से मैट्रिक के बाद जालंधर के जीएनडीयू से लॉ की पढ़ाई की थी। उसने एलएलएम पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से की।
श्रुति बनीं पंजाब का गौरव
राज्य सभा एमपी अविनाश राय खन्ना ने श्रुति की इस सफलता पर ढ़ेरों बधाईयां देते हुआ उसे पंजाब का गौरव कहा है।













Click it and Unblock the Notifications