तेलंगाना: दूसरी जाति के लड़के से शादी करना पड़ा भारी, पिता ने किया ये हाल
हैदराबाद। तेलंगना के हैदराबाद में एक 20 साल की महिला की उसके अपने ही घरवालों ने हत्या कर दी। महिला ने एक अपने से नीची जाति के शख्स के साथ शादी रचा ली थी जिससे गुस्साकर उसके घरवालों ने उसकी हत्या कर दी। मृत अनुराधा के शव को जलाकर उसकी अस्थियां नहर में बहा दी गईं।

घरवालों ने उतारा मौत के घाट
घटना हैदराबाद से 250 किलोमीटर दूर मनचेरियल जिले के कलामाडुगू गांव की है। शनिवार को हुई इस हत्या का मामला रविवार को पुलिस की नजर में आया। इस हत्या को अंजाम देने वाले अनुराधा के माता पिता सत्तेना और लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनुराधा के पति लक्ष्मण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद से दोनों पर कार्रवाई हुई।

परिवार के खिलाफ जाकर रचाई थी शादी
दरअसल अनुराधा और लक्ष्मण एक ही गांव में रहते थे और दोनों में प्रेम हो गया। परिवार के खिलाफ जाकर दोनों ने 3 दिसंबर को आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। इसकी जानकारी मिलते ही अनुराधा के घर वालों ने लक्ष्मण के घर पर हमला कर दिया और अनुराधा को अपने साथ मल्लापुर गांव ले आए। यहां अनुराधा की हत्या कर उसे जला दिया गया।

पहले भी आए ऑनर किलिंग के मामले
बता दें कि ऑनर किलिंग का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी इस तरह की खबरें आती रही हैं। इसी साल सितंबर में नालगोण्डा कस्बे में प्रणय कुमार नाम के एक दलित युवक को उसकी गर्भवति पत्नी के सामने सरेआम काट दिया गया था। इस जोड़े ने भी परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी जिसका उन्हें ये दर्दनाक नतीजा भुगतना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications