हॉन्गकॉन्ग ने एयर इंडिया की उड़ानों पर पूरे अगस्त माह के लिए लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली। हॉन्गकॉन्ग ने एयर इंडिया के विमानों पर अगस्त माह के अंत तक के लिए रोक लगा दी है। हॉन्गकॉन्ग की ओर से एयर इंडिया के विमानों पर 18 अगस्त से 31 अगस्त तक उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया गया है। आरोप है कि एयर इंडिया के विमानों में कोरोना वायरस से संक्रमित कई सारे लोग आ रहे हैं, जिसकी वजह से हॉन्गकॉन्ग की ओर से यह फैसला लिया गया है। बता दें कि एयर इंडिया की वंदे भारत मिशन के तहत हॉन्गकॉन्ग के लिए विशेष उड़ान 19 अगस्त, 21 अगस्त, 25 अगस्त और 28 अगस्त को थी, लेकिन हॉन्गकॉन्ग के प्रतिबंध के बाद इन उड़ानों पर रोक लग गई है।

air india

एयर इंडिया के अधिकारियों की ओर से हॉन्गकॉन्ग के प्रतिबंध की पुष्टि की गई है। एयर इंडिया की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है कि हॉन्गकॉन्ग प्रशासन ने दो हफ्तों के लिए विमानों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन इसकी वजह की जानकारी नहीं दी है। एयर इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि वह हॉन्गकॉन्ग प्रशासन से इसको लेकर बातचीत करेगा, ताकि प्रतिबंध को हटाया जाए। रिपोर्ट के अनुसार हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली के लिए 14 अगस्त की फ्लाइट में 11 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

हॉन्गकॉन्ग सरकार के सूत्र की मानें तो 14 अगस्त को एयर इंडिया के विमान में 11 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिससे साफ है कि भारत की लैब में टेस्ट ठीक नहीं हो रहे हैं और भारत में हो रहे टेस्ट भरोसेमंद नहीं हैं। एयरलाइन को विमान की डीप क्लीनिंग की जरूर है, साथ ही इस बात को सुनिश्चित करना होगा कि उड़ानों पर प्रतिबंध हटने के बाद भविष्य में ऐसा में ऐसा नहीं हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+