हनीप्रीत से भी सुंदर है उसकी बहन, पिता गुरमीत को दे चुके सब कुछ, ये है पूरा परिवार
हनीप्रीत से भी सुंदर है उसकी बहन, माता-पिता डेरा के लिए कर चुके ये बड़ा काम, ये है पूरा परिवार
Recommended Video

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसां आखिरकार मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गई। उसे चंडीगढ़ के पास स्थित मोहाली से गिरफ्तार किया गया है। पंचकूला के डीसीपी मनवीर सिंह ने हनीप्रीत की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। 38 दिन की फरारी के बाद हनीप्रीत पुलिस की गिरफ्त में आई है। हनीप्रीत की जिंदगी को लेकर लगातार काफी कुछ कहा जा रहा है लेकिन उसका परिवार इस पर बहुत खुलकर सामने नहीं आया है। हनीप्रीत के परिवार को भी डेरा का समर्थक बताया जाता है और काफी भड़कीली जिदंगी जीता है।


ये है हनीप्रीत का परिवार
हनीप्रीत के पिता रामानंद तनेजा व मां आशा तनेजा भी डेरा के भक्त हैं। वो अपनी सारी प्रॉपर्टी बेचने के बाद अब डेरा सच्चा सौदा में अपनी दुकान चला रहे हैं। हनीप्रीत की बहन नीशू तनेजा हैं। हनीप्रीत के भाई काम नामसाहिल तनेजा है।

फतेहाबाद का रहने वाला है हनीप्रीत का परिवार
हनीप्रीत फतेहाबाद की रहने वाली हैं। प्रियंका तनेजा को गुरमीत राम रहीम ने गोद लेकर हनीप्रीत बनाया था। हनीप्रीत का नाम असली नाम प्रियंका तनेजा है। वो किशोरावस्था में ही डेरा आ गई थी। उसका 11वीं कक्षा में डेरा के स्कूल में दाखिला कराया गया। किसी काम से स्कूल आया राम रहीम यहीं पहली बार प्रियंका से मिला था। जिसके बाद राम रहीम और प्रियंका की नजदीकी बढ़ी।

परिवार भी डेरा समर्थक
प्रियंका का परिवार डेरा समर्थक बताया जाता है। डेरे के भीतर राम रहीम ने ही हनीप्रीत की शादी तय की थी। राम रहीम ने प्रियंका और विश्वास गुप्ता की शादी तय की थी और दोनों की 14 फरवरी, 1999 शादी हुई।

राम रहीम ने दिया हनीप्रीत नाम
राम रहीम ने प्रियंका को हनीप्रीत नाम दिया और उसे अपनी मुंहबोली बेटी बनाया। हनीप्रीत को राम रहीम की बेहद करीबी माना जाता है। हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास का कहना है कि 23 घंटे वो गुरमीत के साथ ही रहती है।

गिरफ्तारी के जाने के बाद हनीप्रीत क्या बोली
गिरफ्तारी के बाद हनीप्रीत ने कहा कि पापा (गुरमीत राम रहीम) के जेल जाने से अकेली हो गई हूं। चैनल से बातचीत में भी हनीप्रीत ने यही बात दोहराई। उसने कहा- ' मैं देशद्रोही नहीं हूं। मेरे और रामरहीम के बीच बाप-बेटी के रिश्ते हैं।
पूर्व पति विश्वास गुप्ता के आरोपों पर हनीप्रीत को आया गुस्सा, ये दिया जवाब












Click it and Unblock the Notifications