पूर्व पति विश्वास गुप्ता के आरोपों पर हनीप्रीत को आया गुस्सा, ये दिया जवाब
हनीप्रीत ने पूर्व पति का नाम आने पर दिखाया ऐसा रूप
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद 38 दिनों से फरार चल रही उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत पुलिस की गिरफ्त में आ गई है। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने हनीप्रीत ने गिरफ्तार करने के बाद हरियाणा पुलिस के हवाले कर दिया है। इससे पहले सोमवार रात को टीवी चैनल आज तक को इंटरव्यू दिया। जिसमें उसने राम रहीम को बेगुनाह बताया। इतना ही नहीं उसने अपने पूर्व पति विश्वास गुप्ता के उन आरोपों का भी जवाब दिया, जिसमें उसने हनीप्रीत और गुरमीत के बीच शारीरिक संबंध होने की बात कही है।


पूर्व पति के नाम पर गुस्साई हनीप्रीत
इंटरव्यू के दौरान जब हनीप्रीत से उसके पूर्व पति विश्वास गुप्ता को लेकर सवाल हुआ को हनीप्रीत ने कहा कि वो उसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहती। हाल ही में विश्वास गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि हनीप्रीत दुनिया को दिखाने के लिए गुरमीत सिंह की बेटी थी जबकि हकीकत में दोनों के बीच जिस्मानी रिश्ते थे। इतना ही नहीं विश्वास ने राम रहीम को अपनी शादी तुड़वाने वाला बताया था। विश्वास ने कहा था कि उसने दोनों को सेक्स करते देखा था। इन सब आरोपों के सिरे से नकारते हुए हनीप्रीत ने विश्वास का नाम भी लेने से इंकार कर दिया।

पिता जी निर्दोष हैं: हनीप्रीत
मेरे पापा बेगुनाह हैं डेरे पर कई लोगों की हत्या के आरोप लगे है इस पर हनीप्रीत ने बोलते हुए कहा कि, आप बताइए, क्या डेरे में नर कंकाल मिले? क्या आरोप लगाने वाली लड़कियां मिलीं? उन हजारों लड़कियों की बात अनसुनी करके सिर्फ एक खत के आधार पर किसी को कैसे गुनहगार ठहराया जा सकता है? मेरे पापा बेगुनाह हैं और आने वाले वक्त में बेगुनाह साबित होंगे।

मैं देश द्रोही नहीं हूं: हनीप्रीत
हनीप्रीत ने अपने उपर लगे आरोपों पर बोलते हुए कहा कि, मैं देश द्रोही नहीं हूं, पापा के साथ कोर्ट गई थी। मुझे परमिशन मिली तब मैं उनके साथ गईं थी। कोई इतनी फोर्स के बीच बिना मंजूरी के साथ नहीं जा सकता। जो दंगा फसाद हुआ मैं वहां कहां मौजूद थी? मुझेऔर मेरे पापा को न्याय पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि जिसके पापा ने उसे सिखाया कि जिएंगे मरेंगे, मर मिटेंगे, देश के लिए. अब उस पर देश द्रोह के आरोप लगे हैं।
38 दिनों बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी हनीप्रीत इंसा, जानिए कैसे हुई गिरफ्तारी












Click it and Unblock the Notifications