PICS: वेलेंटाइन डे पर हुई थी हनीप्रीत और विश्वास की शादी, राम रहीम ने नहीं होने दिया था हनीमून
तस्वीरें आई सामनें, वेलेंटाइन डे को हुई थी हनीप्रीत और विश्वास की शादी, राम रहीम ने नहीं होने दिया हनीमून
नई दिल्ली। शुक्रवार को फ्रेस कॉन्फ्रेंस कर हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास ने उसको लेकर कई खुलासे किए हैं। दोनों की शादी और उसके बाद के तमाम वाकयों पर विश्वास ने बताया है। अब उसके दावों की गवाही दे रही कई तस्वीरें सामने आई हैं, तस्वीरों में दोनों की शादी की तस्वीरें हैं।


डेरा में पढ़ने आई थी प्रियंका
हनीप्रीत का नाम असली नाम प्रियंका तनेजा है। वो किशोरावस्था में ही डेरा आ गई थी। उसका 11वीं कक्षा में डेरा के स्कूल में दाखिला कराया गया। किसी काम से स्कूल आया राम रहीम यहीं पहली बार प्रियंका से मिला था। जिसके बाद राम रहीम और प्रियंका की नजदीकी बढ़ी।

वेलेंटाइन डे को हुई शादी
प्रियंका का परिवार डेरा समर्थक था। वहीं विश्वास का परिवार भी डेरा का ही समर्थक था। राम रहीम ने ही प्रियंका और विश्वास गुप्ता की शादी तय की थी और दोनों की 14 फरवरी, 1999 शादी हुई। राम रहीम ने प्रियंका को हनीप्रीत नाम दिया और उसे अपनी मुंहबोली बेटी बनाया। विश्वास का कहना है कि उसे पत्नी के पास नहीं जाने दिया गया। विश्वास और हनीप्रीत की शादी 2011 में खत्म हो गई। विश्वास ने हनीप्रीत और गुरमीत में शारीरिक संबंध होने का आरोप लगाया।

विश्वास ने लगाए गंभीर आरोप
हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने शुक्रवार को मीडिया के सामने आकर गुरमीत और हनीप्रीत के रिश्तों को लेकर बड़ा खुलाया किया। विश्वास ने बताया कि किस तरह से कैसे उससे शादी कराने के बाद गुरमीत और राम रहीम में करीबी थी और किस तरह से दोनों के बीच रिश्ते थे। विश्वास ने बताया कि गुरमीत ने उसकी शादी हनीप्रीत से कराई थी लेकिन वो उसके साथ सोती थी। दोनों को सेक्स करते देखने की भी बात विश्वास ने कही थी।
रिश्तेदार ने बताया, कब और कहां रुकी थी हनीप्रीत, थम नहीं रहे थे आंसू

हनीप्रीत पर है देशद्रोह का आरोप
25 अगस्त को राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हिंसा फैलाने की साजिश में हनीप्रीत आरोपी है, उस पर देशद्रोह के तहत भी मामला दर्ज है। हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी निकाला हुआ है।
पढ़ें- गुरमीत बताएगा कहां है हनीप्रीत, पुलिस अपनाएगी ये तरीका












Click it and Unblock the Notifications