गुरमीत बताएगा कहां है हनीप्रीत, पुलिस अपनाएगी ये तरीका
गुरमीत बताएगा कहां है हनीप्रीत, पुलिस अपनाएगी ये तरीका
नई दिल्ली। कई मामलों में फरार चल रही हनीप्रीत के बारे में जानकार जुटाने के लिए हरियाणा पुलिस जेल में बंद राम रहीम से पूछताछ कर सकती है। हरियाणा के डीजीपी बी एस संधू ने कहा कि हनीप्रीत के बारे में कोई अहम सुराग नहीं मिल सका है, ऐसे में अब पुलिस राम रहीम से पूछताछ कर हनीप्रीत के बारे में जानकारी लेने की कोशिश करेगी। पुलिस मान रही है कि राम रहीम को हनीप्रीत की कोई अहम जानकारी हो सकती है। इस मामले में राम रहीम के खिलाफ पुलिस एफआईआर भी दर्ज कर सकती है।


लगातार कोशिशों के बावजूद पुलिस को मिली असफलता
हनीप्रीत को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस लगातार कोशिशें कर रही हैं। उसके कभी राजस्थान तो कभी नेपाल में होने की खबरें सामने आती रही हैं लेकिन ये सब अफवाह ही साबित होती रही हैं। हनीप्रीत की तलाश में पुलिस ने मुंबई, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब से लेकर नेपाल तक छापे मारे हैं लेकिन हनीप्रीत हाथ नहीं आई है।

देशद्रोह और पंचकूला हिंसा में आरोपी है हनीप्रीत
25 अगस्त को राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हिंसा फैलाने की साजिश में हनीप्रीत आरोपी है, उस पर देशद्रोह के तहत भी मामला दर्ज है। हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी निकाला हुआ है।

विपश्यना ने कही थी डेरा आने की बात
गुरमीत की करीबी और डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन ट्रस्ट की अध्यक्ष विपश्यना इंसां ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि 25 अगस्त को हिंसा के बाद उसी ने हनीप्रीत के लिए एसयूवी कार भेजी थी, जिससे वो डेरे पर आई थी। इसके बाद 27 अगस्त को वो डेरा से चली गई, जिसके बाद उन्हें उसके बारे में जानकारी नहीं है।
रिश्तेदार ने बताया, कब और कहां रुकी थी हनीप्रीत, थम नहीं रहे थे आंसू

रिश्तेदार के यहां पहुंची
राजस्थान के हनुमानगढ़ में रहने वाले मदन लाल बागला ने बताया है कि 28 अगस्त को हनीप्रीत उनके घर पहुंची थी। एक दिन रुकने के बाद 29 अगस्त को वो वहां से चली गई। मदन लाल की बेटी की शादी हनीप्रीत के भाई के साथ हुई है, जो कि फतेहाबाद में रहता है। मदन लाल ने बताया कि बेटी की नंद होने की वजह से उन्हें उसके रुकने से कोई परेशानी नहीं हुई। वो 28 अगस्त को आकर 29 में चली गई। इसके बाद उससे कोई संपंर्क नहीं है।

हनीप्रीत के पूर्व पति का उसके और गुरमीत के रिश्तों को लेकर खुलासा
पंचकूला हिंसा के बाद कई मामलों में फरार चल रही हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने शुक्रवार को मीडिया के सामने आकर गुरमीत और हनीप्रीत के रिश्तों को लेकर बड़ा खुलाया किया था। विश्वास ने बताया कि किस तरह से कैसे उससे शादी कराने के बाद गुरमीत और राम रहीम में करीबी थी और किस तरह से दोनों के बीच रिश्ते थे। विश्वास ने बताया कि गुरमीत ने उसकी शादी हनीप्रीत से कराई थी लेकिन वो उसके साथ सोती थी। दोनों को सेक्स करते देखने की भी बात विश्वास ने कही थी।
पढ़ें-हनीप्रीत पर मीडिया के बड़े दावे को उसके पूर्व पति विश्वास ने नकारा, बोला- ये मैं नहीं मान सकता












Click it and Unblock the Notifications