हनीप्रीत ने जान-बूझकर की थी ऐसी गलती, सजा में राम रहीम के साथ गुजारी रात
Recommended Video

नई दिल्ली। राम रहीम और हनीप्रीत ने डेरे में बिग-बॉस कराने के बहाने साथ में समय गुजारने का प्लान बनाया था और दोनों घंटों तक कमरे में रहते थे। ये खुलासा हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने किया है। राम रहीम सारी दुनिया को हनीप्रीत को अपनी मुंहबोली बेटी बताया था लेकिन दोनों में किस तरह के रिश्ते थे, इसको लेकर लंबे समय तक डेरा समर्थक रहे हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम खुलासे किए हैं। दोनों की शादी और उसके बाद के तमाम वाकयों पर विश्वास ने बताया है। इसमें सबसे खास है बाबा राम रहीम का बिग-बॉस प्लान।


बिग-बॉस के बहाने हनीप्रीत और गुरमीत का लव प्लान
विश्वास गुप्त ने बताया कि उसकी और हनीप्रीत की शादी 1990 में हुई लेकिन राम रहीम उसे अपने पास ही रखता रहा। उसने बताया ''1999 से लेकर 2009 तक यही रहा और हनीप्रीत मेरे से ज्यादा गुरमीत के ही साथ रही। तब टीवी पर बिग बॉस आया तो गुरमीत ने भी बिग-बॉस कराने की बात कही। बिग-बॉस के घर में बाबा की दोनों बेटियों और बेटे का परिवार, हनीप्रीत और मैं था। इस बिग-बॉस का खास नियम ये था कि गलती करने वाले को बाबा के कमरे में जाना होता था और दस मिनट बाबा का ध्यान करना होता था। हर गलती पर ये सजा दोगुनी हो जाती थी।''

लगातार गलती करती हनीप्रीत
विश्वास के मुताबिक, 'इस खेल में एक-दो गलती सबसे हुई और वो 10 या 20 मिनट बाबा का ध्यान कर निकल आता लेकिन हनीप्रीत ने गलती पर गलती की और उसकी सजा इतनी हो गई कि वो कई-कई घंटे बाबा के कमरे से ना निकल सके। इस दौराम हमने देखा कि बाबा के कमरे का रास्ता उसकी गुफा तक जाता था। ऐसे में हम समझे कि हनीप्रीत और बाबा साथ में वक्त बिताने को ये सब नाटक कर रहे थे।'
हनीप्रीत के पूर्व पति ने किए ये 11 खुलासे, बताया कैसे देखा लिया था दोनों को न्यूड

डेरा आकर प्रियंका बनी हनीप्रीत
हनीप्रीत का नाम प्रियंका तनेजा है। वो किशोरावस्था में ही डेरा आ गई थी। उसका 11वीं कक्षा में डेरा के स्कूल में दाखिला कराया गया। किसी काम से स्कूल आया राम रहीम यहीं पहली बार प्रियंका से मिला था। जिसके बाद राम रहीम और प्रियंका की नजदीकी बढ़ी।

हनीप्रीत पर है देशद्रोह और हिंसा फैलाने का आरोप
25 अगस्त को राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हिंसा फैलाने की साजिश में हनीप्रीत आरोपी है, उस पर देशद्रोह के तहत भी मामला दर्ज है। हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी निकाला हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications