'हनी सिंह के कई लड़कियों संग थे नाजायज संबंध, रंगे हाथ पकड़े गए तो...', पत्नी शालिनी का आरोप
मुंबई, 4 अगस्त। बॉलीवुड के सबसे विवादित सिंगर-रैपर हनी सिंह इस बार बड़ी मुसिबत में फंस गए हैं। खुद हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने सिंगर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इतना ही नहीं शालिनी ने हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं जिसे लेकर ये कपल सुर्खियों में आ गया है। अपनी शिकायत में शालिनी तलवार ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि हनी सिंह के कई लड़कियों संग फिजिकल रिलेशनशिप रहे हैं।

20 साल तक डेट करने के बाद की थी शादी
करीब 20 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने वाले हनी सिंह और शालिनी के बीच अब इतनी दूरियां आ गई हैं कि ये कपल अब साथ नहीं रहना चाहता। स्कूल के दिनों से ही हनी और शालिनी एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे जिसके बाद उन्होंने 23 जनवरी, 2011 को दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। अब शादी के 10 साल बाद हनी सिंह के प्यार और उनकी पत्नी ने सिंगर पर मारपीट और प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।
Recommended Video

हनी सिंह की पत्नी ने किए कई खुलासे
अपनी शिकायत में शालिनी ने कई खुलासे किए जिसे जानने के बाद हनी सिंह के फैंस के कान खड़े हो गए हैं। शालिनी ने आरोप लगाया कि सक्सेस मिलने के बाद हनी सिंह उनके साथ काफी रूड और अग्रेसिव हो गए थे। शालिनी के मुताबिक उन्हें उस समय घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा जब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं। हनी सिंह का मानना था कि फोटोज खुद शालिनी ने लीक की हैं, इसी गुस्से में उन्होंने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा।

हनी सिंह को रंगे हाथ पकड़ा
शालिनी ने बताया कि हनी सिंह नहीं चाहते थे कि उनकी शादी की खबर दुनिया के सामने आए, फोटोज देखकर वो पैनिक हो गए थे। शालिनी ने अपनी याचिका में सबसे बड़ा खुलासा ये किया कि हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ नाजायज संबंध थे। शालिनी ने कहा कि 'ब्राउन रंग दे' गाने की शूटिंग के दौरान हनी सिंह एक लड़की के साथ सेक्सुअल रिलेशनशिप में रंगे हाथ पकड़े गए थे। तब सिंगर ने शालिनी पर शराब की बोतल फेंककर मारी थी।

ससुराल वालों के खिलाफ भी की शिकायत
शालिनी ने अपनी शिकायत में ससुराल वालों का भी नाम लिया है। उन्होंने सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और भाभी स्नेहा सिंह के खिलाफ भी अत्याचार का मामला दर्ज कराया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शालिनी ने याचिका में अपने ससुराल वालों से सुरक्षा और अन्य राहत की मांग की है। शालिनी की शिकायत पर दिल्ली की एक कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि जब हनी सिंह अपने कैरियर के शिखर पर थे तब से अचानक 2014 में गायब हो गए थे। पहली मीडिया में कहा गया कि ड्रग्स की लत के चलते वे रिहैब सेंटर में थे, लेकिन हनी सिंह ने इसका खंडन किया था।
यह भी पढ़ें: J&K: आमिर और किरण से मिले LG मनोज सिन्हा, जानें क्या हुई बात












Click it and Unblock the Notifications