चिता के धुएं से परेशान हुईं मधुमक्खियां, 30 लोगों को किया घायल

ओडिशा में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिसकी वजह से करीब 30 लोग घायल हो गए हैं।

नई दिल्ली। ओडिशा में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिसकी वजह से करीब 30 लोग घायल हो गए हैं। यह घटना ओडिशा के केन्द्र पाड़ा जिले की है।

bee

केन्द्रपाड़ा जिले के ठाकुरहाट गांव के श्मशान घाट में लोग 66 साल के गौरंगा चरण साहू के अंतिम सस्कार के लिए जुटे थे। यहां पर भारी संख्या में लोग जमा हुए थे और तभी मधुमक्खियों ने उन लोगों पर हमला कर दिया।

दरअसल, चिता से निकले धुएं से पास के ही पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते में खलबली मच गई। धुएं से परेशान मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया, जिसकी वजह से 30 लोग घायल हो गए।

जैसे ही मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला किया तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग इसलिए भाग रहे थे क्योंकि उन्हें मधुमक्खियों ने डंक मार दिया था, वहीं बाकी लोग मधुमक्खियों के डंक से बचने के लिए भाग रहे थे।

मधुमक्खियों ने वहां पर लोगों को करीब तीन घंटे तक परेशान किया। स्थिति इतनी अधिक खराब हो गई कि वहां पर फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी ताकि स्थिति को काबू में किया जा सके।

जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब जाकर स्थिति को काबू में लाया जा सका। फायर ब्रिगेड को स्थिति को काबू में करने के लिए पानी की तेज बौछार करनी पड़ी। तीन घंटे बाद स्थिति को काबू में लाया जा सका। उसके बाद ही अंतिम संस्कार की बाकी रस्में कराई जा सकीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+