चायनीज लोन ऐप को लेकर गृह मंत्रालय ने राज्यों को किया आगाह, बताया इसे नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा
Chinese Loan App: जिस तरह से देश में चीनी ऐप लोगों को लोन मुहैया करा रहे हैं और इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं उसको लेकर चिंता बढ़ती ही जा रही है। इन ऐप के चलते कई लोगों ने भारत में आत्महत्या तक कर ली है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर चेताया है और कहा है कि इस तरह के ऐप के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। सभी राज्यों को लिखे इस पत्र में गृह मंत्रालय ने राज्यों को कहा है कि इन ऐप के जरिए देश की आंतरिक सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा है।

गृह मंत्रालय की ओर से जो पत्र लिखा गया है कि उसमे इस बात का जिक्र किया गया है कि जिन चायनीज ऐप से लोगों को लोन दिया जाता है उस पैसे की वसूली के लिए गलत तरीकों को अपनाया जा रहा है, लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा है, उन्हें धमकी दी जा रही है। गृह मंत्रालय ने कहा जो लोग कम आय के हैं वो आसानी से इस तरह की ऐप का शिकार अधिक हो रहे हैं। इन लोगों को आसानी से पैसा मिल जाता है, लेकिन कम अवधि के लिए मिलने वाले पैसे पर ब्याज दर काफी ज्यादा होती है और इसमे छिपे हुए चार्ज काफी ज्यादा होते हैं।
लोगों को इन चायनीज ऐप के जरिए लोन दिया जाता है, लेकिन लोन लेने वाले की गोपनीय जानकारी को ये लेंडर हासिल करते हैं। ये लोग लोन लेने वाले के कॉन्टैक्ट, लोकेशन, फोटो और वीडियो को हासिल करके उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। उनका शोषण करते हैं। पत्र में कहा गया है कि ये ऐप गलत तरह से लोगों से पैसे वसूलते हैं। इस मुद्दे की वजह से लोगों की सुरक्षा, देश की सुरक्षा को गंभीर चुनौती है।
गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि संभव है कि ये ऐप गैर कानूनी तरह से चल रहे हैं, ये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के रेगुलेटेड एंटिटी नहीं हैं। ये बल्क मैसेज, डिजिटल प्रचार के माध्यम से, चैट के जरिए, लोगों को बड़े स्तर पर लोन मुहैया करा रहे हैं। लोन लेने वालों को अपने फोन के कॉन्टैक्ट, लोकेशन, फोन स्टोरेज की एक्सेस मुहैया करानी होती है लोन लेने के लिए। इस डेटा का इस्तेमाल लोगों को शोषित करने के लिए किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications