गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश 30 जनवरी को 11 बजे पूरा देश रखे दो मिनट का मौन
गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस बात को सुनिश्चिचत करें कि 30 जनवरी को लोग सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखें।
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस बात को सुनिश्चिचत करें कि 30 जनवरी को लोग सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखें। सभी राज्यों को अनिवार्य तौर पर इसे अपनाने के लिए कहा गया है। देश में 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दिन देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और तीनों सेनाओं के मुखिया राजघाट पर गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धाजंलि देते हैं।













Click it and Unblock the Notifications