दो दिवसीय दौरे पर जम्‍मू कश्‍मीर जाएंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह, अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा इंतजामों का लेंगे जायजा

गृहमंत्री राजनाथ सिंह चार और पांच जुलाई को जम्‍मू कश्‍मीर का दौरा करेंगे। गृहमंत्री यहां पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा लेंगे और साथ ही अमरनाथ श्राइन बोर्ड भी जाएंगे। इससे पहले गृहमंत्री सात और आठ जून को राज्‍य के दौर पर गए थे।

श्रीनगर। गृहमंत्री राजनाथ सिंह चार और पांच जुलाई को जम्‍मू कश्‍मीर का दौरा करेंगे। गृहमंत्री यहां पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा लेंगे और साथ ही अमरनाथ श्राइन बोर्ड भी जाएंगे। इससे पहले गृहमंत्री सात और आठ जून को राज्‍य के दौर पर गए थे। उस समय गृहमंत्री ने बॉर्डर पर स्थित गांवों का दौरा करके पाकिस्‍तान की फायरिंग में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवार वालों से मुलाकात की थी। जम्‍मू कश्‍मीर में इस समय राज्‍यपाल शासन है और पिछले माह बीजेपी ने राज्‍य में पीडीपी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है।

rajnath-singh-kashmir

राज्‍य के हालातों पर होगी रिव्‍यू मीटिंग

गृहमंत्री पांच जुलाई को अमरनाथ जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि राजनाथ के साथ नेशनल सिक्‍योरिटी एडवाइजर (एनएसए) भी कश्‍मीर के दौरे पर जाएंगे। राजनाथ बुधवार दोपहर कश्‍मीर पहुंचेंगे और अमरनाथ के दर्शन उनके कार्यक्रम का सबसे बिजी शेड्यूल है। इसके साथ ही वह राज्‍य की सुरक्षा व्‍यवस्‍था से जुड़ी एक रिव्‍यू मीटिंग की अध्‍यक्षता भी करेंगे। इस मीटिंग में एनएसए डोवाल के अलावा राज्‍यपाल एनएन वोहरा, सेना के टॉप ऑफिसर्स, जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्सेज और इंटेलीजेंस एजेंसीज के ऑफिसर्स भी शामिल होंगे। इस मीटिंग में राज्‍य में सक्रिय आतंकी संगठनों पर चर्चा होगी जिसकी वजह से अमरनाथ यात्रा पर खासा खतरा व्‍याप्‍त है। साथ ही आतंकियों को खत्‍म करने के लिए क्‍या कदम उठाए जाएंग इस पर भी गृहमंत्री और अधिकारी चर्चा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+