क्‍या इस्‍लामाबाद में राजनाथ सिंह बना पाएंगे पाक पर दबाव!

नई दिल्‍ली। तीन और चार अगस्‍त को गृहमंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्‍तान की राजधानी इस्‍लामाबाद में होंगे। राजनाथ यहां पर सार्क सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे। राजनाथ सिंह ऐसे समय पाकिस्‍तान जा रहे हैं जब‍ पठानकोट आतंकी हमले और फिर कश्‍मीर में जारी तनाव की वजह से दोनों देशों के रिश्‍तों में काफी खटा आ चुकी है। लेकिन उनके इस दौरे से काफी उम्‍मीदें लगी हुई हैं।

rajnath-singh-pakistan

क्‍यों इस्‍लामाबाद जा रहे हैं राजनाथ

कश्‍मीर पर पाक की ओर से कई तरह के बयान आ रहे हैं लेकिन इसके बाद भी राजनाथ सिंह ने इस सम्‍मेलन में शिरकत करने का फैसला लिया है। विशेषज्ञों की मानें तो राजनाथ इसलिए इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे क्योंकि अगर एक भी सदस्य इस बैठक में मौजूद नहीं होता है तो इसे रद्द कर दिया जाएगा।

पढ़ें-भारत ने पाक में राजनयिकों से कहा पाक स्‍कूलों से बच्‍चों को निकालें

ऐसे में भारत नहीं चाहता कि पाकिस्तान को ऐसी कोई वजह मिली कि वह भारत पर दोष मढ़ने लगे। साथ ही भारत की गंभीरता पर सवाल उठाए।

पाक पर दबाव बनाने की कोशिश

राजनाथ सिंह इस बैठक में 'आतंकवाद' के मुद्दे को उठा कर पाक पर दबाव बनाने की कोशिशें करें। सार्क बैठक में भारत कश्‍मीर में जिंदा पकड़े गए आतंकियों की जानकारी भी साझा करेगा।

पढ़ें-नवाज का सपना कश्‍मीर बनेगा पाकिस्‍तान!

भारत सदस्य देशों तक यह संदेश भी देना चाहेगा कि वह आतंकवाद के मुद्दे को लेकर पाकिस्तान से सहयोग कर रहा है। पठानकोट हमले के बाद आईएसआई की टीम को जांच के लिए भारत आने की अनुमति देना इसका ही सूबुत है। लेकिन इतने प्रयासों के बाद भी पाक की ओर से आतंकवाद पर लगाम लगाने में कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+