केंद्र और बंगाल सरकार में विवाद जारी, गृहमंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र, लगाया ये बड़ा आरोप

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में कोरोना के 1600 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद भी केंद्र और राज्य सरकार में विवाद जारी है। अब प्रवासी मजदूरों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल सरकार को पत्र लिखा है। साथ ही उन पर लॉकडाउन में फंसे मजदूरों की मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। इससे पहले लॉकडाउन का सख्ती से पालन नहीं होने पर गृह मंत्रालय ने नाराजगी जताई थी।

Recommended Video

    Lockdown : Amit Shah ने Mamta Banerjee को लिखा पत्र, लगाए गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी
    amit shah

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने पत्र में लिखा कि लॉकडाउन में फंसे मजूदरों को घर पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी का नतीजा है कि दो लाख से ज्यादा मजदूर अपने गृह राज्य पहुंच चुके हैं। इसके बावजूद बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार मामले में सहयोग नहीं कर रही है। पश्चिम बंगाल में जो मजदूर फंसे हैं वो घर जाना चाहते हैं, लेकिन ममता सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। वहीं पश्चिम बंगाल में दूसरे राज्यों से मजदूरों को लेकर जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन को भी अनुमति नहीं दी जा रही है। शाह ने आगे लिखा कि ऐसा करना मजदूरों के साथ अन्याय पूर्ण होगा और उन्हें कठिन परिस्थितियों में धकेला जा सकता है।

    पहले भी हो चुका है विवाद
    केंद्र और बंगाल सरकार में विवाद का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी केंद्र और ममता सरकार में तनातनी हुई है। गृह मंत्रालय का आरोप है कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार कोरोना को लेकर गंभीर नहीं है। इस वजह से कई इलाकों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन नहीं हो रहा है। इससे पहले गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान कई इलाकों को सील करने के लिए बंगाल सरकार को पत्र लिखा था। वहीं केंद्र सरकार ममता सरकार पर कोरोना के मौत के आंकड़े छिपाने का भी आरोप लगा चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+