अम्फान चक्रवात: गृहमंत्री अमित शाह ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों से बात की

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान अम्फान से निपटने के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी पूरी तरह तैयार हैं। अम्फान को लेकर आज गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया है कि केंद्र राज्य की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है और पहले से ही एनडीआरएफ की टीमों को तैनात कर दिया गया है। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनाई ने गृह मंत्रालय के सूत्र के हवाले से दी है।

Recommended Video

    Amphan Cyclone : Amit Shah ने Mamta Banerjee और Naveen Patnaik को किया फोन | IMD | वनइंडिया हिंदी
    home minster, amit shah, home minister amit shah, odisha, west bengal, odisha cm, mamata banerjee, naveen patnaik, amphan, cyclone, cyclone amphan, गृहमंत्री, गृहमंत्री अमित शाह, अमित शाह, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक, मुख्यमंत्री, अम्फान, तूफान, चक्रवाती तूफान अम्फान, अम्फान तूफान

    गृह मंत्रालय के अनुसार, गृहमंत्री अमित शाह ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी अम्फान चक्रवात पर बात की है। उन्होंने सभी जरूरी तैयारियों की समीक्षा कर इस संकट की घड़ी में उनकी हर संभव सहायता करने का विश्वास दिलाया है। बता दें अम्फान तूफान को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी है। ओडिशा के तटीय इलाकों में भी लोगों को जागरुक किया जा रहा है। मछुआरों को समुद्र में उतरने से मना किया गया है।

    भारतीय मौसम विभाग ने इससे पहले बताया, सुपर-चक्रवाती तूफान अम्फान पश्चिम-मध्यम और उसके साथ सटे बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी से होते हुए पिछले 6 घंटे में 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ा और आज सुबह 5:30 बजे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में लगभग 520 किमी की दूरी पर स्थित पारादीप के दक्षिण,ओडिशा में केंद्रित रहा।

    मौसम विभाग ने ये भी बताया कि, अगले 6 घंटों के दौरान इस अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान के कमजोर होने की संभावना है। 20 मई की दोपहर/शाम के दौरान चक्रवात उत्तर-उत्तरपूर्व को पार कर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर जाते हुए पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तटों दीघा और हातिया द्वीप समूहों के बीच सुंदरबन को पार कर सकता है। सुपर चक्रवात अम्फान को अब विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) में डॉप्लर वेदर रडार (DWR) द्वारा लगातार ट्रैक किया जा रहा है।

    पारादीप, ओडिशा के तटीय इलाकों में अम्फान चक्रवात आने से पूर्व नाविक और मछुआरे एक दूसरे की सहायता कर नावों और जरूरी सामान को तटों से ढोकर सुरक्षित जगहों पर ले जा रहे हैं। जरूरी घोषणा की मदद से लोगों को जागरुक किया जा रहा है। ओडिशा के जगतसिंहपुर में तैनात एनडीआरएफ की एक टीम ने गांव वालों से अम्फान चक्रवात के चलते एरिया में स्थित चक्रवात आश्रयों में शिफ्ट होने का आग्रह किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+