गृह मंत्री अमित शाह का बंगाल दौरा स्थगित हुआ, 5 नवंबर को होनी थी Eastern Zonal Council बैठक
गृह मंत्री अमित शाह का बंगाल दौरा स्थगित हुआ, 5 नवंबर को होनी थी Eastern Zonal Council बैठक
Amit Shah's visit to Bengal Postponed: गृहमंत्री अमित शाह की 5 नवंबर को कोलकाता में प्रस्तावित दौरा फिलहाल टाल दिया गया है । कोलकाता में Eastern Zonal Council (पूर्वी क्षेत्रीय परिषद) की बैठक होनी थी।

एक अधिकारी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, ओडिशा और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों की पूर्वी क्षेत्रीय बैठक शुक्रवार को स्थगित कर दी गई। अगली बैठक के लिए कोई नई तारीख जारी नहीं की गई है।
बता दें हरियाणा में गृह मंत्री के चिंतन शिविर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं पहुंची थी वहीं माना जा रहा था कि 5 नवंबर को होने वाली इस बैठक में अमित शाह और ममता बनर्जी आमने-सामने होंगे लेकिन अब ये दौरा टल चुका ।
Eastern Zonal Council बैठक कोलकाता में राज्य सचिवालय से सटे नबन्ना सभाघर में होने वाली थी। मालूम हो गृहमंत्री अमित शाह Eastern Zonal Council के अध्यक्ष हैं और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उपाध्यक्ष हैं।
Eastern Zonal Council की प्रस्तावित बैठक अभी के लिए स्थगित कर दी गई है। अब यह एक अलग तारीख को होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले सप्ताह शहर का दौरा नहीं करेंगे। हालांकि ये बैठक क्यों स्थगित की गई इसकी कोई वजह नहीं बताई।












Click it and Unblock the Notifications