जब संसद में आमने-सामने टकराए शाह और चिदंबरम, देखें कैसा था दोनों का अंदाज
नई दिल्ली, 05 अप्रैल: संसद भवन में बजट सत्र चल रहा है। इस दौरान संसद में सत्ता और विपक्ष के नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। आज संसद से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई। जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और हर कोई इसकी चर्चा करने लगा। ये तस्वीर है पूर्व गृह एवं वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और मौजूदा गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात की। जब दोनों नेता संसद में मौजूद थे।

संसद के बजट सत्र में शामिल होने के दौरान अमित शाह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम आमने-सामने आ गए तो दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का मुस्कुराते हुए अभिवादन किया। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई। एएनआई ने इस फोटो को अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम एक दूसरे को संसद में नमस्कार करते हुए।
Recommended Video
पी चिदंबरम और अमित शाह की इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर मीम शेयर कर रहे हैं और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर्स ने तस्वीर को देखकर लिखा कि, कुछ रिश्तों का नमक, वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि, यही तो लोकतंत्र की खूबसूरती है।
संसद में तल्खी के बीच राजनीतिक हलकों में अमित शाह औऱ पी चिदंबरम का एक दूसरे के प्रति कड़ा रुख अक्सर चर्चा का विषय बना रहा है। पूर्व गृहमंत्री चिंदबरम लगातार बीजेपी पर हमलावर रुख अपनाए रखते हैं। पी चिंदबरम मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर अक्सर आलोचना करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने फ्यूल टैक्स कलेक्शन को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए थे।
बता दें कि जब पी.चिदम्बरम केंद्रीय गृहमंत्री के पद थे, तब साेहराबुद्दीन शेख का एनकाउंटर हुआ था। इसमें अमित शाह की भूमिका होने के आरोप में सीबीआई ने 25 जुलाई 2010 को अमित शाह की धरपकड़ की थी। इसके बाद वो 3 महीने तक जेल में रहे। वे 29 अक्टूबर 2010 को जमानत पर रिहा हुए। इसके बाद अक्टूबर 2010 से सितम्बर 2012 तक उन्हें गुजरात की सीमा से दूर रहने को कहा गया था। 2012 तक अमित शाह गुजरात से बाहर ही रहे। 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही उनका गुजरात वापसी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications