Holi Safety Tips: होली खेलने से पहले अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स, जिद्दी रंग नहीं करेंगे तंग
रंग खेलने के बाद नहाने के बाद मॉइश्चराइजर और बॉडी लोशन जरूर लगाएं। बालों को सौम्य हर्बल शैम्पू से अच्छी तरह से साफ करें, ताकि केमिकल वाले रंग बालों से अच्छी तरह से निकल जाएं।

Holi Safty Tips: होली तो पर्व है मस्ती का, ठिठौली का, छेड़-छाड़ का और प्यार का... इसलिए तो होली के दिन वो लोग भी काफी बेबाक और बिंदास नजर आते हैं, जो कि आम तौर पर काफी रूखे मिजाज के होते हैं। होली का त्योहार लोगों को और करीब ले आता है लेकिन अक्सर इंसान जोश के चक्कर में होश खो देता है। जिसकी वजह से होली खेलने के बाद उसे रंग छुड़ाने के लिए काफी जदोजहद करनी पड़ती है और फिर वो उस वक्त को कोसने लगता है कि मैंने होली खेली ही क्यों? और कहने लगता है कि मेरे बाल खराब हो गए, मेरी स्कीन बेकार हो गई.... वगैरह वगैरह...तो इन सारी बातों से आप दो-चार ना हो इसलिए हम यहां आपके लिए लाए हैं कुछ सेफ्टी टिप्स जिनका पालन करके आप अपनी होली को खुशनुमा बना सकते हैं और होली खेलने के बाद आप के बाल-त्वचा सब अच्छे भी रहेंगे।
नारियल का तेल
नारियल का तेल को अगर जादूगर कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योकि ये हर तरह से इंसान की त्वचा की रक्षा करता है। अगर आप होली खेलने से पहले अपने पूरे शरीर में नारियल का तेल लगा ले तो कठोर से कठोर रंगों का असर आपकी त्वचा पर नहीं होगा और वो आसानी से साफ भी हो जाएगा, आपको रंग को छुड़ाने में बिल्कुल भी जदोजहद नहीं करनी पड़ेगी।
बालों को खुला ना छोड़े
बालों को आप होली खेलते वक्त बिल्कुल भी खुला ना छोड़े क्योंकि बालों के खुले रहने से रंगों का असर सीधा इन पर होगा। आप बालों में तेल लगाकर चोटी या जूड़ा बना सकती हैं । आप होली से पहले बालों को साफ कर लीजिए क्योंकि गंदे बाल में रंग चिपकते हैं जिसके बालों के गिरने का डर रहता है। रंग खेलते वक्त बालों को आप चुन्नी या शॉवर कैप से भी ढंक सकते हैं।
सनस्क्रीन क्रीम
होली खेलने से पहले स्कीन पर नारियल का तेल लगाने के बाद अगर आप सनस्क्रीन लगाएं तो निश्चित तौर पर आपकी त्वचा पूरी तरह से साफ और सुरक्षित रहेगी। आप नाखूनों पर नेलपेंट लगा लें, ऐसा करने से आपके नाखूनों पर रंगों का असर नहीं होगा।
सूती और ढीले-ढाले कपड़े पहने
होली खेलते वक्त सूती और ढीले-ढाले कपड़ों का प्रयोग करें, टाइट कपड़े पहनने से परहेज करें, हो सके तो कपड़े फूल बाजू वाले हों, स्लीवलेस या डीप नेक वाले कपड़ों का इस्तेमाल करने से बचे। कोशिश करें कि आपके कपड़े पारदर्शी भी ना हों। पैरों में मोजे का भी प्रयोग किया जा सकता है इससे आपके पैर सुरक्षित रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications