Holi 2026 Train: होली की छुट्टियों में फंस न जाएं आप! रेलवे ने रद्द कीं 24 अहम गाड़ियां, फौरन देखें लिस्ट
Holi 2026 Train Cancelled: होली (Holi Festival 2026) का त्योहार नजदीक है और लोग अपनों के पास घर जाने की तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन अगर आप भी अगले कुछ दिनों में ट्रेन (Indian Railways) से सफर करने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी झटके से कम नहीं है। भारतीय रेलवे (IRCTC) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली (Delhi), उत्तर प्रदेश (UP), बिहार (Bihar) और पश्चिम बंगाल (West Bengal जैसे व्यस्त रूटों की 24 महत्वपूर्ण ट्रेनों को अचानक रद्द कर दिया है।
रेलवे का यह फैसला 25 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक लागू रहेगा। ऐसे में हजारों यात्रियों के होली ट्रैवल प्लान और कंफर्म टिकटों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आइए जानतें हैं रेलवे ने इन ट्रेनों को रद्द करने का कारण क्या बताया है।

Indian Railways Latest Update: आखिर क्यों अचानक रद्द हुईं ट्रेनें?
अक्सर सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेनें लेट या कैंसिल होती हैं, लेकिन इस बार वजह दूसरी है। रेलवे के मुताबिक, सुरक्षित सफर और भविष्य में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए ट्रैक मेंटेनेंस (मरम्मत), पुराने पुलों का कायाकल्प (Rejuvenation) और तकनीकी अपग्रेडेशन (Technical Upgradation) का काम किया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि यह 'लाइन ब्लॉक' लंबी अवधि में यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगा, ताकि भविष्य में ट्रेनें बिना किसी देरी के चल सकें।
रद्द होने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट यहां देखें:
यदि आप नीचे दी गई तारीखों के बीच यात्रा करने वाले हैं, तो अपना स्टेटस दोबारा चेक करें:
- झांसी-कोलकाता रूट (Jhansi-Kolkata Route Train): ट्रेन नंबर 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) - कोलकाता एक्सप्रेस 27 फरवरी तक रद्द रहेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 22197 (कोलकाता - झांसी) 01 मार्च तक नहीं चलेगी।
- उपासना एक्सप्रेस (Upasana Express) (12327/28): हावड़ा से देहरादून के बीच चलने वाली यह अहम ट्रेन 27 और 28 फरवरी को पटरी पर नहीं उतरेगी।
- नई दिल्ली- मालदा टाउन (New Delhi - Malda Town) (14003/04): यह ट्रेन 26 और 28 फरवरी को निरस्त कर दी गई है।
- हरिहर एक्सप्रेस (Harihar Express) (14523/24): बरौनी से अंबाला के बीच चलने वाली इस गाड़ी को 24 और 26 फरवरी के लिए कैंसिल किया गया है।
- जनसेवा एक्सप्रेस (Janseva Express) (14617/18): अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली यह ट्रेन 28 फरवरी और 02 मार्च को रद्द रहेगी।
- डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (Dibrugarh-Chandigarh Express) (15903/04): यह ट्रेन 27 फरवरी और 01 मार्च को अपनी सेवा नहीं देगी
- कामाख्या - आनंद विहार रूट (Kamakhya - Anand Vihar Route) (15621/22): आनंद विहार जाने वाली यह प्रमुख ट्रेन 26 और 27 फरवरी को रद्द रहेगी।
- गया-कामाख्या (Gaya-Kamakhya) (15619/20): गया से चलने वाली यह ट्रेन 23 और 24 फरवरी को प्रभावित रहेगी।
- हटिया- आनंद विहार (Hatia- Anand Vihar) (12873/74): झारखंड और दिल्ली के बीच चलने वाली यह ट्रेन 26 और 27 फरवरी को कैंसिल है।
- टाटा- अमृतसर (Tata- Amritsar) (18103/04): टाटा से अमृतसर के बीच का सफर 25 और 27 फरवरी को संभव नहीं होगा।
- संतरागाछी-आनंद विहार (Santragachi - Anand Vihar) (22857/58): यह ट्रेन 02 और 03 मार्च को निरस्त रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications