Holi 2021: होली की मस्ती को दोगुना कर देंगे ये एवरग्रीन गानें, इनके बिना अधूरी है Holi

नई दिल्ली। होली का त्योहार रंगों, मस्ती और गुजिया का त्योहार होता है, इस दिन लोग अपने दुश्मनों को भी गले लगा लेते हैं। जैसा कि हमने कहा, होली मस्ती का भी त्योहार है और जहां मस्ती है वहां गाना-बजाना ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। हिंदुस्तान में होली के त्योहार का अलग ही महत्व है, कई फिल्मों के गाने आज भी उतने ही सदाबहार हैं जितना यह त्योहार। आज यानी रविवार से होली का आगाज हो चुका है, देशभर के अलग-अलग हिस्सों में होलिका दहन के साथ त्योहार का स्वागत किया गया।

इन गानों के बिना अधूरी है होली

इन गानों के बिना अधूरी है होली

बॉलीवुड की कई फिल्मों में होली की मस्ती को दर्शाया गया है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं भोजपुरी फिल्मों के गानों का भी होली के दिन काफी क्रेज होता है। रंगो के त्योहार पर जब-जब फिल्मी गानों का तड़का लगता है तो होली की मस्ती दोगुनी हो जाती है। आज हम आपको होली के मौके पर ऐसे ही गानों की लिस्ट बताने जा रहे हैं जिन्हें बजाकर आप अपना त्योहार और भी रंगीन बना सकते हैं।

बॉलीवुड के एवरग्रीन होली गाने

'होली के दिन दिल मिल जाते हैं'

बॉलीवुड की ब्लॉक बस्टर हिंदी मूवी शोले आज भी उतनी ही पसंद की जाती है जितनी फिल्म रिलीज के समय की गई थी। फिल्म रिलीज होने के बाद ऐसी कोई होली नहीं हुई जिसमें फिल्म का सॉन्ग 'होली के दिन दिल मिल जाते हैं' ना बजाया गया है। होली के दिन डीजे पर चलाने के लिए शोले फिल्म का यह गाना लिस्ट में सबसे ऊपर होता है।

'आज न छोड़ेंगे हम जोली'

बॉलीवुड फिल्म कटी पतंग का गाना 'आज न छोड़ेंगे हम जोली' भी होली के मौके पर सुनकर झूमने के लिए काफी पसंद किया जाता है। जब-जब यह गाना बजता है होली की मस्ती सिर चढ़कर बोलने लगती है।

'रंग बरसे'

फिल्म सिलसिला का गाना 'रंग बरसे' को कैसे भूल सकते हैं। अमिताभ बच्चन, रेखा , संजीव कपूर और जया भादुड़ी पर फिल्माया गया सॉन्ग होली के लिए ही बना हो जैसे। जब तक यह गाना होली के त्योहार पर नहीं बजता तब तक होली की मस्ती फीकी ही रहती है।

'बलम पिचकारी'

फिल्म ये जवानी है दीवानी का होली सॉन्ग 'बलम पिचकारी' युवाओं में काफी पसंद किया जाता है। इस गाने के चलते ही लोग मस्त होकर झूमने लगते हैं।

'अंग से अंग लगाना'

बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान की फिल्म डर का बेहद लोकप्रिय सॉन्ग 'अंग से अंग लगाना' बजने पर लोग ठुमका लगाए बिना नहीं रह पाते। ऐसे ही कई भोजपुरी गाने भी हैं जिनके चलने पर होली का मजा दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Happy Holi 2021: होली के जश्न से पहले लड़कियां इन 5 बातों का कर लें खास खयाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+