शादी के बाद रोमांटिक हुए माइक्रोमैक्स संस्थापक राहुल शर्मा, ट्वीट की तस्वीर
नई दिल्ली। माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा हाल ही में जानी-मानी अभिनेत्री के पिया बने हैं। 19 जनवरी को दोनों दिल्ली में पहले कैथोलिक और बाद में वैदिक रीति-रिवाज से शादी की है, जिसकी रिसेप्शन पार्टी उन्होंने मुंबई में दी थी।
असिन और राहुल लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे थे लेकिन इस विषय पर उन्होंने कभी भी सार्वजनिक मंच पर कुछ कहा नहीं लेकिन शायद शादी के बाद अब राहुल शर्मा को अपने रिश्ते का जिक्र करने में हिचकिचाहट नहीं हैं तभी तो उन्होंने अपनी और असिन की एक रोमांटिक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है और उसके नीचे लिखा है अपनी दुनिया को अपनी बांहो में लिया हुआ हूं।













Click it and Unblock the Notifications