मोदी की रैली में बम प्‍लांट किया है.. इसे फटने से कोई नहीं रोंक सकता!

त्रिचरापल्‍ली। आज तमिलनाडु के त्रिचरापल्‍ली में होने वाली रैली में बम प्‍लांट किये जाने की अफवाह के कारण हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार फोन कॉल एसिस्‍टेंट कमिश्‍नर आफ पुलिस के कार्यालय में रिसीव की गयी, जिसमें कॉल करने वाले ने कहा था कि 'मंच के पास एक बम प्‍लांट कर दिया गया है, जिसे अब फटने से कोई नहीं रोंक सकता है। जब उससे पूछा गया कि फोन पर कौन है? तो उसने जवाब दिया कि मैं बम प्‍लांट करने वालों में से एक हूं।

गौरतलब है कि आज त्रिचरा में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह युवा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक रैली में शिरकत करने वाले हैं। जिसे लेकर लोगो में काफी उत्‍साह है। फेक कॉल पर पुलिस का कहना है कि हमने मंच के चारों तरफ और पूरे क्षेत्र की जांच कर ली है, हमें यहां कुछ भी नहीं मिला।

BJP rally in Tamil Nadu

मोदी में भारी भीड़ जुटने की बात को ध्‍यान में रखते हुए सुरक्षा व्‍यवस्‍था काफी कड़ी कर दी गई है और हर आने जाने वाले व्‍यक्ति पर नज़र रखी जा रही है।

दक्षिण भारत के इस राज्‍य में मोदी की रैली को बेहद महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। जहां पार्टी अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+