J&K:हिजबुल कमांडर को भगाने में मदद करने वाला आतंकी एनकाउंटर में ढेर

नई दिल्ली। हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी, जिसने पिछले साल श्रीनगर के एक अस्पताल में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर नवीद जट्ट को पुलिस हिरासत से भागने में मदद की थी, मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। इस एनकाउंटर में एक सैनिक भी शहीद हो गया है।जबकि दो सैनिक जख्मी बताए जा रहे हैं। मारे गए आतंकी की पहचान हिलाल अहमद उर्फ अबू रथार के तौर पर हुई है।

HM militant Rather killed in Pulwama encounter

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि, पुलवामा के रत्नीपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी इनपुट मिले थे। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि जब तलाशी अभियान चल रहा था तभी आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसका सेना ने जवाब दिया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राथर हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) से संबद्ध था। रथार कई हमलों में वंछित रहा है। पुलिस उसे काफी समय से खोज रही थी।

बेगमपुरा पुलवामा का रहने वाला हिलाल अहमद राथर उर्फ अबु जरार हालांकि आतंकियों के लिए बतौर ओवरग्राऊंड वर्कर बीते तीन चार साल से काम कर रहा था। वर्ष 2016 में वह पहली बार पकड़ा गया, पर जल्द ही छूट गया था। बीते साल पाकिस्तानी आतंकी नवीद जट्ट को एसएमएचएस अस्पताल से फिल्मी अंदाज में भगाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी शहीद हुए थे। वह गत नवंबर माह मे नवीद को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।

राफेल पर रार: जेटली ने राहुल पर कसा तंज, कहा-डूबते राजवंश को बचाने के लिए और कितने झूठ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+