अमित शाह ने शेयर की बंगाल रैली की तस्वीर, अभिनेत्री ने कसा तंज, कहा-'समझ में आता है...'

नई दिल्ली, 13 अप्रैल। देश में कोरोना वायरस के दूसरी लहर का प्रकोप जारी है, बढ़ते मरीजों की संख्या ने प्रशासन और लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश के कई राज्यों में कोविड के चलते नाईट कर्फ्यू और वीकेंड लाकडाउन लगा दिया गया है, तो वहीं चुनावी रैलियों और रोड शो में जमकर लोगों की भीड़ देखी जा रही है, जिसको लेकर कई फिल्मी सितारों ने जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। तंज कसने वालों में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रेया धनवंतरी भी पीछे नहीं है।

अमित शाह ने शेयर की बंगाल रैली की Pics, अभिनेत्री ने कसा तंज

दरअसल हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी ने बंगाल की चुनाव रैलियों की तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट्स में शेयर की थी, जिसमें लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही थी। भाजपा के कई नेताओं ने भी रैलियों की तस्वीरों को अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें लोगों का हूजूम देखा सकता है।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Amit Shah ने Nepali Gorka को कहा भाई, NRC पर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    अमित शाह ने शेयर की बंगाल रैली की Pics, अभिनेत्री ने कसा तंज

    होम मिनिस्टर ने रैलियों की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि 'शांतिपुर की गलियां भगवा रंग में रंगी' , जिसको री-ट्वीट करते हुए अभिनेत्री श्रेया धनवंतरी ने कहा कि 'पूरी तरह से सहमत हूं इस व्यक्ति से, तस्वीरों को देखें। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के वर्धमान रैली वाले ट्वीट को भी रीट्वीट करते हुए लिखा कि 11/04/2021: 1,68,912 12/04/2021: भारी रैली, समझ आता है। मालूम हो कि श्रेया ने जो लिखा है वो कोरोना मरीजों की संख्या है, जो कि एक दिन में सामने आए थे।

    अमित शाह ने शेयर की बंगाल रैली की Pics, अभिनेत्री ने कसा तंज

    श्रेया का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग उनके ट्वीट पर काफी कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा है कि चुनावी रैलियों को छोड़कर हर जगह पाबंदी क्योंकि रैलियों से तो कोरोना नहीं फैलेगा।

    बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 1,61,736 नए केस

    मालूम हो कि देश में कोरोना की स्थिति काफी विकट है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 1,61,736 नए केस सामने आए हैं, नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,36,89,453 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 879 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,71,058 पहुंच गया है, तो वहीं देश में अब तक 10,85,33,085 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+