हितेशभाई कनोडिया: इदर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार
नई दिल्ली। हितेशभाई कनोडिया को इदर विधानसभा सीट से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया गया है। मैं हूं विकास, मैं हूं गुजरात, की लाइन दोहराने वाले हितेश उत्तर गुजरात की ईदर सीट से चुनाव लड़ेंगे। ये सीट एससी के आरक्षित है। गुजरात के स्पीकर रमनलाल वोहरा फिलहाल वहां से विधायक हैं।

मैं हूं विकास उर्फ हितेश कनोडिया 2012 में भी कादी से चुनाव लड़े थे। तब उन्हें कांग्रेस के रमेश चावडा ने 1200 वोट से हरा दिया था। हितेश बीजेपी विधायक नरेश कनोडिया के बेटे हैं।
47 वर्षीय हितेशभाई की पत्नी एक ड्रेस डिजाइनर हैं। myneta.in के मुताबिक, हितेशभाई ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। 2012 में चुनाव आयोग के हलफनामे में उन्होंने अपना पेशा अभिनय बताया है। 2012 में उनकी कुल संपत्ति लगभग 1.9 करोड़ रुपए के आसपास थी। उन पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications