हिसार: तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को रौंदा, 5 की मौत, 9 घायल

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिंदल पुल पर रात करीब दो बजे तेज रफ्तार एक कार ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को रौंद दिया जिसमें 5 की मौत हो गई जबकि इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वालों में अधिकांश मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से पुल पर मरम्मत का काम चल रहा था और इस कारण एक तरफ की सड़क को बंद कर दिया गया था।

Hisar: 5 dead, 9 injured as car runs sleeping workers over in haryana

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचलने के बाद कार सामने खड़ी दूसरी कार से टकराई और इसके बाद करीब 70 फीट ऊंचे पुल से नीचे जा गिरी। खबर के अनुसार, कार में सवार लोग दिल्ली की तरफ जा रहे थे। वहीं, जिंदल फैक्ट्री के कर्मचारी चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और उसके बाद उन्होंने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि कार के नीचे गिरने के बाद उसमें सवार शख्स किसी प्रकार भागने में कामयाब रहे। पुलिस इस मामले की जांंच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+